Ram Mandir: राम मंदिर के नाम पर खूब हो रही ठगी, VIP पास से लेकर चंदा तक, यहां जानें सच्चाई

भारत में जिस भी चीज की चर्चा सबसे ज्यादा होने लगती है उसके नाम पर स्कैम होने लगता है। फिलहाल अयोध्या राम मंदिर को लेकर पूरा देश राममय हुआ है। राम मंदिर के लिए लोग खूब चंदा दे रहे हैं। कई लोग 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने के लिए व्याकुल हैं लेकिन आम लोगों को इसके लिए इजाजत नहीं है।

22 जनवरी को सिर्फ वही लोग अयोध्या में जा सकते हैं जिन्हें निमंत्रण मिला है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का फायदा साइबर चोर भी उठा रहे हैं। फिलहाल राम मंदिर में चंदा, प्रसाद चढ़ाने और वीआईपी पास जैसे कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

फ्री वीआईपी पास
22 जनवरी को अयोध्या में एंट्री के लिए WhatsApp पर वीआईपी पास भेजे जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पास प्रशासन की ओर से नहीं बल्कि साइबर ठगों की ओर से भेजे जा रहे हैं। व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज में लिखा है "आपको 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन में वीआईपी पास मिल रही है; एप्लिकेशन इंस्टॉल करके वीआईपी पास डाउनलोड करें।"
- Ram Mandir: WhatsApp पर भेजे जा रहे हैं VIP पास, आपकी एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी
- D2M: बिना इंटरनेट फोन पर देख सकेंगे लाइव टीवी
- क्या बात है: फिंगरप्रिंट-फेस अनलॉक हुए पुराने, अब सांस लेने से अनलॉक होंगे स्मार्टफोन
- New IT Rule: एक हफ्ते में जारी होंगे संशोधित आईटी नियम, डीपफेक को लेकर हो सकता है बड़ा एलान