D2M: बिना इंटरनेट फोन पर देख सकेंगे लाइव टीवी

अमर उजाला

Wed, 17 January 2024

Image Credit : अमर उजाला

D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे अगले साल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Image Credit : अमर उजाला

D2M टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट लाइव टीवी, ओटीटी वीडियोज और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट देखे जा सकते हैं।

Image Credit : pixabay

फिलहाल D2M का ट्रायल कई शहरों में चल रहा है और लॉन्चिंग से पहले सभी शहरों में इसका ट्रायल होना है।

Image Credit : amar ujala

D2M एक डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है।

Image Credit : फाइल फोटो

यह काफी हद तक डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) की तरह है। इसके जरिए उन इलाके के यूजर्स भी ओटीटी एप्स पर वीडियोज देख सकेंगे जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। 

Image Credit : अमर उजाला

D2M के साथ एक बड़ी दिक्कत यह है कि इस वक्त जो फोन बाजार में मौजूद हैं, उनमें यह सपोर्ट नहीं करेगा।

Image Credit : अमर उजाला

D2M की लॉन्चिंग के बाद D2M सपोर्ट वाले नए फोन भी लॉन्च होंगे। D2M सपोर्ट के लिए सभी मोबाइल ब्रांड्स को अपने फोन में एक D2M एंटीना देना होगा।

Image Credit : अमर उजाला

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More