New IT Rule: एक हफ्ते में जारी होंगे संशोधित आईटी नियम, डीपफेक को लेकर हो सकता है बड़ा एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Jan 2024 04:16 PM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि जल्द ही नए आईटी नियम जारी किए जाएंगे। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि अगले सात से आठ दिनों में नए संशोधित आईटी नियम जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
new amended IT rules in the next seven to eight days Rajeev Chandrasekhar says
Rajeev Chandrasekhar - फोटो : ANI

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि जल्द ही नए आईटी नियम जारी किए जाएंगे। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि अगले सात से आठ दिनों में नए संशोधित आईटी नियम जारी किए जाएंगे। संशोधित आईटी नियम फेक न्यूज और डीपफेक पर केंद्रित होगा।

    राजीव ने डीपफेक के मसले पर कहा, "इनोवेशन के हर फायदे के साथ चुनौतियां और नुकसान भी हैं। हमारी नीतियां, हमारे नियम और हमारा दृष्टिकोण खुले, सुरक्षित और जवाबदेह इंटरनेट का है। यह हमारा कर्तव्य है कि हर भारतीय इंटरनेट पर सुरक्षा और विश्वास का अनुभव है। हम इसके लिए नियम और कानून बनाएंगे... डीपफेक मुद्दे पर, हमने एक एडवाइजरी अधिसूचित की है। हम आने वाले समय में नए आईटी नियम भी अधिसूचित करेंगे।"

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि मौजूदा आईटी नियमों में गलत सूचना और डीपफेक के 2 प्रावधान हैं, इसका पालन करना अनिवार्य है। हमने एक एडवाइजरी भी जारी की है हम 7-8 दिनों में नए आईटी नियम को जारी करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले कुछ महीने में देश में डीपफेक एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। आए दिन एआई की मदद से लोगों के डीपफेक वीडियोज और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।

    पिछले साल साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद सरकार ने कहा था कि यह बहुत ही खतरनाक है और इसे हर हाल में रोकना होगा। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी खुद की और अपनी बेटी के डीपफेक वीडियो को लेकर लोगों को आगाह किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें