Ram Mandir: WhatsApp पर भेजे जा रहे हैं VIP पास, आपकी एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Jan 2024 10:50 AM IST
सार

प्रशासन की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ ऐसे ही लोगों की एंट्री होगी जिन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन बावजूद इसके लोग वीआईपी एंट्री के लिए तरह-तरह के जुगत लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Fake message circulating with free VIP entry offer to Ayodhya Ram Mandir For January 22
Ram Mandir VIP Pass - फोटो : AnshulSaxena@x.com

    विस्तार

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसे लेकर अयोध्या समेत पूरे एनसीआर में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ ऐसे ही लोगों की एंट्री होगी जिन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन बावजूद इसके लोग वीआईपी एंट्री के लिए तरह-तरह के जुगत लगा रहे हैं।

    22 जनवरी को अयोध्या में एंट्री के लिए WhatsApp पर वीआईपी पास भेजे जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पास प्रशासन की ओर से नहीं बल्कि साइबर ठगों की ओर से भेजे जा रहे हैं। व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज में लिखा है "आपको 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन में वीआईपी पास मिल रही है; एप्लिकेशन इंस्टॉल करके वीआईपी पास डाउनलोड करें।"

    विज्ञापन

    कई लोगों को WhatsApp पर एक मैसेज मिला है जिसमें कहा गया है कि इसे सेव करके रख लें। इस पास को दिखाकर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आपकी एंट्री हो जाएगी। इस मैसेज के साथ एक एप की APK फाइल भी भेजी जा रही है और लोगों से कहा जा रहा है कि फ्री वीआईपी पास के लिए इस एप को डाउनलोड करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें