Google: स्मार्टफोन में जरूर होने चाहिए गूगल के ये पांच एप्स, फिर आसान हो जाएगा काम

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इनबिल्ट तौर पर गूगल के कई सारे मोबाइल एप्स मौजूद होंगे। स्मार्टफोन में मौजूद ये एप्स रोजाना के कई कामों को बेहद ही आसान बना देते हैं। अगर आप भी अपने काम को आसान बनाना चाहते हैं तो इन फोन में इन एप्स का इस्तेमाल जरूर करें। हो सकता है कि आप इन एप्स को यूज भी करते हों, अगर नहीं करते हैं तो इस खबर से आपको काफी अच्छी जानकारी मिल सकती है।

फोन में गूगल असिस्टेंस एप भी होना चाहिए। इस एप की मदद से लोगों को कई सारे काम करने में टाइपिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है। गूगल की यह सर्विस यूजर्स को वॉयस कमांड यानी बोलकर काम करवाने की सुविधा देती है। गूगल इस एप में लगातार सुधार कर रहा है, ऐसे में यह एप काफी काम का हो सकता है।

गूगल ट्रांसलेट एक बढ़िया एप है। इस एप की मदद से भाषा से संबंधित आने वाली परेशानी को कुछ ही मिनटों में दूर किया जा सकता है। अगर आप इस एप का इस्तेमाल करते हैं तो किसी भी भाषा को आसानी से दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। इसमें काफी बढ़िया सुविधा मिलती है।
- Digital Finance Scams: डिजिटल फाइनेंस स्कैम में सतर्क रहना है बेहद जरूरी, सेफ्टी के लिए अपनाएं ये टिप्स
- Google Photos: गूगल फोटोज पर मिलता है कमाल का फीचर, किसी के साथ भी साझा कर सकते हैं फोटो एल्बम
- सोशल मीडिया की लत को ऐसे करें नियंत्रित
- Fake Update Malware: फेकअपडेट मैलवेयर कितना खतरनाक, इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा खतरा