पेंटा कैमरा सेटअप के साथ Mi CC9 Pro आज होगा लॉन्च, मिलेगी बड़ी स्क्रीन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) आज पांच कैमरा वाले फोन एमआई सीसी9 प्रो (Mi CC9 Pro) लॉन्च करने वाली है। लोगों को इस फोन में बड़ा डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, इससे पहले कंपनी ने सीसी9 और सीसी9ई को चीनी स्मार्टफोन बाजार में उतारा था। सूत्रों की मानें तो कंपनी सीसी 9 प्रो में स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म का सपोर्ट देगी। साथ ही इस फोन के पहले भी कई टीजर जारी हुए थे, जिन्में इस डिवाइस का लुक और डिजाइन को देखा गया था।

एमआई टीवी 5 और स्मार्टफोन होगी लॉन्च
शाओमी आज सीसी9 प्रो के अलावा एमआई टीवी 5 और स्मार्ट वॉच को भी पेश करेगा। चीन में यह लॉन्चिंग कार्यक्रम दो बजे (भारतीय समय के अनुसार 11.30 बजे) से शुरू हो जाएगा। वहीं, लोग इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक साइट और पेज पर देख सकेंगे।
कंपनी एमआई टीवी 5 में एचडीआर 10 प्लस, एनटीएससी, चार यूनिट डॉल्बी स्पीकर्स और डीटीएस ऑडियो फॉरमेट जैसे फीचर्स दे सकती हैं। वही दूसरी तरफ स्मार्ट वॉच में ई-सिम का सपोर्ट मिलेगा, जिससे इंटरनेट को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी स्मार्ट वॉच में जीपीएस, वाई-फाई, जंबो बैटरी और स्पीकर्स का सपोर्ट देगी।

सीसी9 प्रो की संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, सीसी9 प्रो में 6.47 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया जाएगा।
- पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट
- Motorola Razr फोल्डबल फोन के लॉन्च से पहले तस्वीरें हुई लीक, खास फीचर्स होगा लैस
- आप भी करते है पुराने आईफोन का इस्तेमाल, तो जल्द करें यह काम, नहीं तो होगा नुकसान
- 10 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेंगे चार कैमरे और जबरदस्त फीचर्स