आप भी करते है पुराने आईफोन का इस्तेमाल, तो जल्द करें यह काम, नहीं तो होगा नुकसान

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) ने पुराने आईफोन और आईपैड के लिए अपडेट जारी किया है। अगर यूजर्स पुराने वर्जन वाले डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें एप स्टोर और आईक्लाउड का सपोर्ट नहीं मिलेगा। यूजर्स को अपने फोन और टैबलेट के लिए लेटेस्ट आईओएस 10.3.4 का वर्जन डाउनलोड करना होगा। इससे पहले कंपनी ने आधिकारिक पेज पर आईफोन 5 और इससे पुराने डिवाइसेज के अपडेट को लेकर जानकारी साझा की थी।
एपल ने सपोर्ट पेज पर कहा है कि यूजर्स तीन नवंबर यानी रविवार को शाम पांच बजे से पहले आईफोन 5 और पुराने गैजेट्स को जरूर अपडेट करना होगा। इस अपडेट के साथ यूजर्स को सटीक जीपीएस मिलेगा। इसके साथ ही एप स्टोर, ई-मेल और आई क्लाउड जैसे सेवाओं के बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल कर सकेंगे।
आईफोन 5 और इससे पुराने डिवाइसेज वाले यूजर्स को नया अपडेट आईओएस 10.3.4 डाउनलोड करना होगा। नहीं तो वह एप स्टोर और आई क्वाउड जैसी सेवाओं को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने इससे पहले ही जीपीएस टाइम रोल ओवर को रोल आउट किया था। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स आईमैक के जरिए भी पुराने डिवाइस को अपडेट कर सकते हैं।
यूजर्स को नए अपडेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद जनरल विकल्प पर जाकर अबाउट ऑप्शन पर क्लिक करें। इतना करने के बाद यूजर्स को आईओएस 10.3.4 का अपडेट दिखाई देगा। अब यूजर्स इस अपडेट को फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
कंपनी ने इस फोन को 2012 में लॉन्च किया था। यूजर्स को इस फोन में 4.0 इंच का डिस्प्ले मिला है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 60 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डुअल कोर 1.3 गीगा हर्टज कोर Swift सीपीयू दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल वाले सेल्फी कैमरा से शानदार तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे।
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, 1,440 एमएएच की बैटरी दी गई है।
- 10 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेंगे चार कैमरे और जबरदस्त फीचर्स
- TikTok की कंपनी ByteDance ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर
- MevoFit ने भारत में लॉन्च किया स्टाइलिश ब्लूटूथ इयरबड्स Atom Play X100
- 5,000mAh की बैटरी वाला Vivo Z1 Pro हुआ दो हजार रुपये तक सस्ता