Motorola Razr फोल्डबल फोन के लॉन्च से पहले तस्वीरें हुई लीक, खास फीचर्स होगा लैस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Motorola Razr 2019 Image Leaked Before Launch Know Price And Specifications
Motorola Razr - फोटो : Leak Idea

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ग्लोबल लेवल पर अपने सबसे पुराने और लोकप्रिय फोन मोटो रेजर (Motorola Razr) के फोल्डेबल वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी मोटोरोला रेजर 2019 स्मार्टफोन को 13 नवंबर को पेश करेगी। इससे पहले फोन के फीचर्स से लेकर ग्राफिक्स तक लीक हो चुके हैं।

    अब मोटो के फोल्डेबल फोन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्में इसको देखा जा सकता है। वहीं, इन फोटोज को चीनी टेक साइट वीबो पर भी देखा गया है। कंपनी ने इस फोन में बटन के लिए आउटलाइन दिया है, जिसको फिंगरप्रिंट सेंसर माना जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को मोटोरोला रेजर में बड़ा और शानदार डिस्प्ले भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    मोटोरोला रेजर की लीक तस्वीरों के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन के निचले पार्ट में यूएबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। साथ ही यूजर्स को 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। वहीं, फ्रंट में ऊपर की तरफ नॉच भी दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में ईयरपीस और फ्रंट कैमरा मौजूद है। वही दूसरी तरफ इन फोटोज में फोन फोल्ड और अनफोल्ड हुआ भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को रेजर के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को इस फोन में 6.2 इंच का ओएलडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल होगा। इसके साथ ही कवर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 600x800 पिक्सल है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 710 एसओसी समेत छह जीबी रैम दी गई है। वहीं, इस फोन के चार जीबी रैम वाले वेरियंट को भी लॉन्च किया जाएगा।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दे सकती हैं। इसके साथ ही 2,730 एमएएच बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन की कीमत 1,500 यूरो यानी 1,19,000 रुपये रखेगी। फिलहाल, मोटोरोला ने इस फोन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें