10 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेंगे चार कैमरे और जबरदस्त फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 03 Nov 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Best Smartphone Under 10,000 With Quad Camera Setup Know Price And Specifications
smartphone user

    इस समय भारतीय बाजार में लगभग हर एक कंपनी के स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिन्में लोगों को एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं। वहीं, सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से अब बजट फोन में प्रीमियम सेगमेंट वाले फोन के फीचर्स दिए जा रहे हैं।

    हाल ही में शाओमी ने रेडमी 8 और सैमसंग ने एम30 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन सभी डिवाइस में दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले दिया गया हैं। हम आपके लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्में आपको ट्रिपल और क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    redmi 8
    redmi 8 - फोटो : social media

    Redmi 8

    ग्राहक इस फोन को मात्र 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन के बात करें तो इसमें 6.2 इंच का डॉट नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए पी2आई स्पलैश रेसिस्टेंट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिला है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा

    साथ ही यूजर्स को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    Infinix Note 5
    Infinix Note 5

    Infinix S5

    ग्राहक इस फोन को चार कैमरा सपोर्ट के साथ मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लैंस, 2 मेगापिक्सल का सुपर मेक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं, अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में पंच होल वाला डिस्प्ले दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें