पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन Mi Note 10 इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 Nov 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Note 10 Launch 6 November Know Price And Specifications
mi note 10 - फोटो : GamePly1

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) पांच कैमरे वाले स्मार्टफोन एमआई नोट 10 (Mi Note 10) को स्पेन में 6 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। लीक जानकारी की मानें तो लोगों को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। साथ ही दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले भी दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 2017 में एमआई नोट 3 को ग्लोबल मार्केट में उतारा था। वहीं, इस फोन को सीसी9 प्रो का ग्लोबल वेरियंट भी माना जा रहा है।

    ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, 6 नवंबर को इस फोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम स्पेन में 11.30 बजे (भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे) शुरू हो जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    टीजर के अनुसार, एमआई नोट 10 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को इस कैमरे से 10 एक्स हाईब्रीड जूम और 50 एक्स डिजिटल जूम मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.47 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को छह जीबी, आठ जीबी और 12 जीबी रैम के साथ उतारेगी। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, वाई-फाई, 4जी VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही 5,260 एमएएच क बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें