ये स्मार्टफोन खास फीचर्स के साथ जल्द मार्केट में देंगे दस्तक, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए नए साल की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही है, क्योंकि इस दौरान सैमसंग, शाओमी और रियलमी जैसी कंपनियों ने कई बजट रेंज वाले डिवाइस उतारे हैं। इन सभी स्मार्टफोन में कंपनियों ने पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा और एचडी डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो पहले प्रीमियम डिवाइसेज में दिए जाते थे। वहीं, अब कंपनियां नए फोन उतारने की तैयारी कर रही हैं। तो ऐसे में हम आपको कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जो जल्द बाजार में दस्तक देने वाले हैं। आइए जानते हैं इन अगामी स्मार्टफोन के बारे में...

Samsung Galaxy M31
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग इस फोन को 25 फरवरी के दिन लॉन्च करने वाली है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में दमदार प्रोसेसर और 6,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो कंपनी इस डिवाइस में 64 मेगापिक्सल का कैमरा देगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद मिलेगी।

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro
शाओमी ने एमआई 10 सीरीज को हाल ही में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था। इसके बाद से ही उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी इस सीरीज के एमआई 10 और एमआई 10 प्रो स्मार्टफोन जल्द भारत में पेश करेगी। फिलहाल, अब तक इन दोनों डिवाइसेज की लॉन्चिंग तारीख की जानकारी नहीं मिली है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।