ये हैं टॉप 4G VoLTE सुविधा वाले फीचर फोन, कीमत है 1500 रुपये से शुरू

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Wed, 02 Sep 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Top 4G VOLTE Feature Phones in India, price start from Rs 1500
4G Volte Feature Phone in India - फोटो : For Refernce Only

    फीचर फोन भी अब स्मार्टफोन की तरह एडवांस होते जा रहे हैं। पहले फीचर फोन केवल 2जी नेटवर्क के साथ आते थे, लेकिन रिलायंस जियो फोन 2 के आने के बाद मोबाइल निर्माता कंपनियों को भी फीचर फोन को 4जी नेटवर्क के साथ लॉन्च करना पड़ा। आइए जानते हैं इन दिनों कौन-कौन से फीचर फोन 4G VoLTE फीचर के साथ उपलब्ध हैं...

    Jio Phone
    Jio Phone - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो फोन

    शुरुआत करते हैं रिलायंस जियो फोन से। इस फोन में 2.4 इंच की QVGA पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिलती है। वहीं इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रेडट्रम डुअल कोर प्रोसेसर मिलता है, जो 512 एमबी रैम के साथ आता है। वहीं इस फोन में 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस फोन में Kai OS मिलता है। वहीं इस फोन में 2 मैगापिक्सल का रिअर कैमरा और 0.3 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिंगल सिम वाले फोन की कीमत 1500 रुपये है।

    Intex Turbo+ 4G
    Intex Turbo+ 4G - फोटो : for Reference Only

    Intex Turbo+

    इंटेक्स के इस फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 320X240 पिक्सल्स है। फोन में डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है, माना जा रहा है इस फोन में भी स्प्रेडट्रम चिपसेट मिलता है। फोन में 512 एमबी की रैम, 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Kai OS के साथ फोन में 2 मैगापिक्सल का रिअर कैमरा, वीजीए फ्रंट कैमरा, 2000 एमएएच की बैटरी और 4जी वोल्ट का फीचर मिलता है। इस फोन की कीमत 1,999 रुपये है।

    यह भी पढ़ेंः इन टॉप फीचर फोन का नहीं है कोई मुकाबला, स्मार्टफोन को देते हैं टक्कर!

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें