Redmi 9A स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,799 रुपये
Redmi 9A दो वेरियंट में मिलेगामीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है लैस है फोन4 सितंबर को होगी पहली सेल

शाओमी के ब्रांड रेडमी का एक सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी 9 सीरीज के तहत भारत में लॉन्च होने वाला यह तीसरा स्मार्टफोन है। Redmi 9A में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें दो दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। रेडमी 9ए की पहली सेल 4 सितंबर को होगी।

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन
Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Redmi 9A का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
- यहां फ्री मिल रहा है Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन!
- Realme X7 और Realme X7 Pro हुए लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में मिलेगा 4 कैमरों का सेटअप
- Amazfit Bip S Lite Review: बजट स्मार्टवॉच की तलाश होगी पूरी
- ऑस्ट्रेलियाई सरकार से नाराज हुआ Facebook, यूजर्स को दी चेतावनी, कहा- खबरों के शेयर पर लगा सकता है बैन