Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sat, 28 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s Review Good smartphone in mid range with big battery
Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने हाल ही में अपनी एम सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी एम30एस को भारत में पेश किया है। Samsung Galaxy M30s में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इस फोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह स्मार्टफोन?

    Samsung Galaxy M30s की डिजाइन और डिस्प्ले

    Samsung Galaxy M30s REVIEW
    Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

    इस बार सैमसंग ने गैलेक्सी एम30एस के कैमरा डिजाइन को लेकर प्रयोग किया है। एक आयाताकार घेरे में तीन रियर कैमरे हैं। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी दी गई है। पीछे के पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है और उसके नीचे कंपनी का लोगो है। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल है। दाहिनी ओर पावर और वॉल्यूम बटन को जगह दी गई है, वहीं बायीं ओर सिम कार्ड स्लॉट के लिए जगह है। फ्रंट में इनफिनिटी वी-नॉच डिस्प्ले है और नॉच में फ्रंट कैमरा है। कैमरे के ठीक ऊपर माइक और स्पीकर दिया गया है। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका ब्राइटनेस 420 निट्स है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy M30s REVIEW
    Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

    इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका ब्राइटनेस 420 निट्स और रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर है जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई मिलता है। इस फोन में 6000 एमएएच की दमदार बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग के लिए 15 वॉट का एडाप्टर भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M30s का कैमरा

    Samsung Galaxy M30s REVIEW
    Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

    इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए, जबकि तीसरा लें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल है जो 123 डिग्री एरिया को कैप्चर कर सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। अब कैमरे के परफॉर्मेंस की बात करें तो दिन की रौशनी में आप डीटेलिंग के साथ अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं। फोटो में रंगों का मिश्रण बढ़िया रहता है जिसे आप नीचे दिए गए फोटोज सैंपल में देख भी सकते हैं। वहीं रात में फोटोग्राफी के लिए आपको अलग से नाइट मोड मिलता है। रियर कैमरे के साथ 4एक्स जूम मिलता है।

    Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन

    Wide Angel (नीचे)

    Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन
    Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन

    वीडियो के लिए आपको वीडियो स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। गैलेक्सी एम30एस से आप अल्टा एचडी वीडियोग्राफी कर सकते हैं। वीडियो के लिए आपको सुपर स्लो, स्लो मोशन, हाइपरलैप्स जैसे मोड्स मिलते हैं। लाइव फोकस पहले की तरह ही कमाल का है। सेल्फी की बात करें तो फोटो अच्छी आती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) काफी मदद करता है। सेल्फी के पोट्रेट मोड भी किनारे क्लियर आते हैं यानी ब्लर नहीं होते है। कुल मिलाकर कहें तो गैलेक्सी एम30एस एक बढ़िया कैमरा फोन है।

    Samsung Galaxy M30s की परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy M30s REVIEW
    Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

    फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर है जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग में काफी मदद करता है। फोन के साथ गेम-बूस्टर भी मिलता है जो कि गेमिंग के दौरान फोन को ऑप्टिमाइज करता है और गर्म नहीं होने देता। 10 दिनों तक इस्तेमाल के दौरान फोन में अटकने जैसी कोई समस्या नहीं आई। फोन के साथ मिलने वाला वन यूआई भी बढ़िया है। रिव्यू के दौरान फोन की परफॉर्मेंस को लेकर हमें कोई समस्या नहीं आई।

    Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन

    बैटरी की बात करें तो इस कीमत की रेंज में यह एक ऐसा फोन है जिसमें 6000एमएएच की बैटरी दी गई है। एक बार की फुल चार्जिंग में आम यूजर्स को दो दिनों तक का बैकअप मिलेगा, वहीं काफी वीडियो देखने और गेम खेलने वालों को यह पूरे दिन का बैकअप देगी। Galaxy M30s दो वेरियंट में उपलब्ध है जिनमें 4 जीबी+64 जीबी स्टोरेज औ 6 जीबी+128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है। तो यदि आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसकी डिजाइन अच्छी हो, बड़ी बैटरी मिले, बढ़िया कैमरा भी हो और परफॉर्मेंस भी अच्छी हो तो आप गैलेक्सी एम30एस आपको निराश नहीं करेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें