अनोखा: सैमसंग ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘डू-इट-ऑल’ स्मार्ट मॉनिटर, OTT एप का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Apr 2021 01:31 PM IST
सार

सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर दो मॉडल में उपलब्ध है- M7 जो कि 32-इंच स्क्रीन आकार में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन (यूएचडी) रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। वहीं M5 32 इंच और 27-इंच स्क्रीन साइज में फुल एचडी (एफएचडी) रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Samsung launched its all new Smart Monitor with an innovative and OTT Apps support
Samsung Smart Monitor - फोटो : amarujala

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज एक नया स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किया जो एक इनोवेटिव डू-इट-ऑल स्क्रीन के साथ आता है, जिस पर यूजर्स नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, एप्पल टीवी और अन्य ओटीटी का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर इस मॉनिटर को अपने ऑफिस पीसी से कनेक्ट कर सकते हैं, वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 का उपयोग करके डॉक्यूमेंट को एडिट भी कर सकते हैं।

    यह प्रीमियम लाइफस्टाइल स्मार्ट मॉनिटर मोबाइल और पीसी कनेक्टिविटी एवं रिमोट होम ऑफिस तथा लर्निंग फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें स्मार्टहब दिया गया है, जो कि आसानी से ओटीटी कंटेंट देखने के लिए सैमसंग के बिल्ट इन स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म की तरह एक संपूर्ण एंटरटेनमेंट हब है। यूजर सैमसंग डेक्स के जरिए गैलेक्सी फोन को स्मार्ट मॉनिटर से कनेक्ट करके बिना पीसी के भी डेस्कटॉप जैसा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    यह 3-साइड बॉर्डरलेस डिस्प्ले के साथ आता है जो कि एक कोने से दूसरे कोने तक अधिकतम व्यूइंग प्रदान करता है और बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। सैमसंग की एडवान्स आई कंफर्ट तकनीक अधिक आरामदायक और लंबे समय तक उपयोग के लिए आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करती है। फ्लिकर फ्री तकनीक थकावट लाने और परेशान करने वाली स्क्रीन की झिलमिलाहट को खत्म करती है जिससे आप बिना थके मॉनिटर का अधिक समय तक उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसका आई सेवर मोड स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी को कम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमतऔरउपलब्धता

    सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर दो मॉडल में उपलब्ध है- M7 जो कि 32-इंच स्क्रीन आकार में अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन (यूएचडी) रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। वहीं M5 32 इंच और 27-इंच स्क्रीन साइज में फुल एचडी (एफएचडी) रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है।

    सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर की बिक्री सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, अमेजन और सभी प्रमुख खुदरा स्टोरों पर 28,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध हो गया है। वहीं शुरुआती पेशकश के तहत सीमित अवधि के लिए, स्मार्ट मॉनिटर 21,999 रुपये में मिल रहा है। स्मार्ट मॉनिटर खरीदने वाले ग्राहकों को सीमित अवधि के लिए कॉम्पलीमेंट्री वायरलेस कीबोर्ड और माउस मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें