Poco के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की बिक्री आज, मिलेगा स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Aug 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Poco M2 PRO Flash sale today in India price and specifications
Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    आज यानी 25 अगस्त को पोको के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Poco M2 Pro की फ्लैश सेल है। Poco M2 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर (साइड-माउंटेड) मिलेगा। बता दें कि पोको ने स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ दुनिया का पहला फोन पोको एफ1 को लॉन्च करके तहलता मचा दिया था। उसके बाद कंपनी ने एक-एक करके कई फोन पेश किए।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की कीमत

    Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,556 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें