iPhone 13 mini पर मिल रही भारी छूट, 30,749 रुपये में आपका हो सकता है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 13 mini available at just Rs 30749 in Flipkart sale
iphone 13 mini - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी सस्ते में iPhone खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। iPhone 13 mini अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। Apple iPhone 13 mini फिलहाल फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। Apple iPhone 13 mini आईफोन 13 सीरीज का सबसे छोटी स्क्रीन वाला फोन है। Apple iPhone 13 Mini को भारत में 69,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन इस वक्त यह आपको 30,749 रुपये में उपलब्ध है।

    iPhone 13 mini
    iPhone 13 mini - फोटो : apple

    iPhone 13 mini मिलने वाला ऑफर

    Apple iPhone 13 mini को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 61,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यदि आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट कते हैं तो 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की कीमत 59,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा इस फोन के साथ 29,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है जिसके बाद फोन की इफेक्टिव प्राइस 30,749 रुपये हो जाती है।

    iPhone 13 mini
    iPhone 13 mini - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Apple iPhone 13 mini की स्पेसिफिकेशन

    Apple iPhone 13 mini में Apple A15 बायोनिक चिपसेट है और इसके साथ आउट ऑफ बॉक्स iOS 15 मिलेगा। फोन के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम है और सेरेमिक शील्ड ग्लास की प्रोटेक्शन है। iPhone 13 mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले है और 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे के साथ सभी तरह के मोड्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें