Apple ने इस साल लॉन्च किए सबसे ज्यादा प्रोडक्ट, iPhone SE से लेकर M1 प्रोसेसर तक, देखें पूरी लिस्ट

Apple दुनिया की टेक कंपनियों में से एक प्रमुख कंपनी है। एपल के प्रोडक्ट महंगे होते हैं, हालांकि क्वालिटी को लेकर भी कंपनी किसी प्रकार का समझौता नहीं करती है। एपल के तमाम प्रोडक्ट मार्केट में हैं। इस साल Apple ने सबसे ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन एसई 2020 से लेकर एम1 प्रोसेसर तक 15 प्रोडक्ट शामिल हैं जो कि अपने आप एक रिकॉर्ड है। इनमें एक एम1 प्रोसेसर भी शामिल है। आइए जानते हैं 2020 में लॉन्च हुए एपल के सभी प्रोडक्ट के बारे में...

iPhone SE 2020
आईफोन एसई 2020 इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला प्रोडक्ट है। आईफोन एसई 2020 की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है। एपल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में वहीं A13 बायोनिक प्रोसेसर है जो आईफोन 11 सीरीज में है। नए आईफोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

iPad Pro
नए iPad Pro अब तक का सबसे एडवांस्ड आईपैड है। नए आईपैड प्रो में A12Z बायोनिक चिप दिया गया है। एपल के नए आईपैड प्रो में अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है जिसमें स्टूडियो क्वालिटी माइक का सपोर्ट है। आईपैड में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिससे आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके अलावा आईपैड में LiDAR स्कैनर है जो कि डिवाइस से 5 मीटर की दूरी में मौजूद किसी चीज का माप सकता है। नए आईपैड में iPadOS 13.4 का सपोर्ट दिया गया है। नया आईपैड दो डिस्प्ले साइज में मिलेगा जिनमें 11 इंच और 12.9 इंच शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मैक ओएस दिया गया है। कीपैड के साथ मिलने वाले ट्रैकपैड के जरिए नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ट्रैकपैड में मल्टीटच का भी सपोर्ट है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें