2022 तक फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है Apple

सैमसंग, मोटोरोला और हुवावे जैसी अधिकतर मोबाइल कंपनियों के फोल्डेबल फोन बाजार में आ चुके हैं लेकिन एपल अभी इस मामले में पीछे है। अब खबर है कि साल 2022 में एपल का फोल्डेबल आईफोन बाजार में दस्तक दे सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सितंबर 2022 में एपल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन पेश करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक एपल फोल्डोबल फोन को लेकर ताइवान के सप्लायर Hon Hai और Nippon Nippon के साथ बात कर रहा है।
कहा जा रहा है कि एपल का पहला फोल्डेबल फोन OLED या MicroLED स्क्रीन के साथ आएगा। एपल के फोल्डेबल आईफोन की डिस्प्ले की सप्लाई सैमसंग करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन के फोल्डेबल डिस्प्ले की टेस्टिंग भी चल रही है।
डिस्प्ले पैनल के लिए सैमसंग के अलावा Nikko के साथ भी बात चल रही है, जबकि फोल्डेबल आईफोन को असेंबल करने के लिए ताइवान की कंपनी Hon Hai से बात हो रही है, हालांकि यह पहली रिपोर्ट नहीं है जिसमें फोल्डेबल आईफोन को लेकर दावा किया गया है। इससे पहले भी कई रिपोर्ट में इस तरह के दावे किए गए हैं।
इसी साल फरवरी में एपल के फोल्डेबल आईफोन का पेटेंट लीक हुआ था जिसमें देखा जा सकता था कि दो डिस्प्ले के बीच काफी जगह दी गई है, ताकि मुड़ने पर उसमें किसी प्रकार की कोई खराबी ना आए।
- खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, एयर प्यूरिफायर खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
- Nokia 2.4 इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर
- ग्रामीण भारत में घटे टेलीफोन के 5.3 लाख ग्राहक, लेकिन बढ़ी इंटरनेट की कुल खपत
- Facebook ने मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए लॉन्च किया Vanish मोड, जानें इसके बारे में