18 लाख रुपये के iPhone 12 Pro Max लेकर भागा डिलीवरी ब्वॉय, किराए पर BMW लेकर लगाया पूरे शहर का चक्कर

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Nov 2020 11:42 AM IST
Chinese delivery Boy named Tang steals iPhone 12 Pro Max worth Rs 18 lakh caught later
iphone stolen - फोटो : Amar Ujala

    एपल के आईफोन की गिनती लग्जरी प्रोडक्ट में होती है। लग्जरी और महंगे होने के कारण एपल के प्रोडक्ट की मांग भी अधिक रहती है और चोरी का खतरा भी रहता है। पूरी दुनिया में लोग जहां आईफोन को सिक्योरिटी के लिहाज से खरीदते हैं, वहीं भारत में अधिकतर लोग शो ऑफ करने के लिए आईफोन खरीदते हैं। एपल के नए iPhone को लेकर एक डिलीवरी ब्वॉय का ईमान डोल गया और वह 18 लाख के रुपये आईफोन 12 प्रो मैक्स लेकर फरार हो गया है। आइए जानते हैं क्या है मामला...

    iPhone 12 Pro Max
    iPhone 12 Pro Max - फोटो : AMAR UJALA

    12 लाख रुपये के आईफोन चोरी का मामला चीन का है। चीन में iPhone 12 Pro Max के 14 आईफोन लेकर एक डिलीवरी ब्वॉय फरार हो गया है जिनकी कीमतें 18 लाख रुपये के करीब है, हालांकि फरार होने के थोड़ी देर बाद ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डिलीवरी ब्वॉय का नाम टैंग है।

    Meituan-Dianping
    Meituan-Dianping - फोटो : Meituan

    Meituan-Dianping डिलीवरी की ओर से उसे 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स को डिलीवर करने के लिए दिया गया था। ये ऑर्डर 14 नवंबर को प्लेस किए गए थे। ऑर्डर मिलने के बाद Tang ने सभी 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स का ऑर्डर कैंसिल कर दिया, लेकिन उसने फोन वापस नहीं किए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें