WhatsApp में आ रहा है बड़े ही कमाल का फीचर, बीटा वर्जन पर हो रही है टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Nov 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp update Let You Mute Videos Before Sharing testing on iphone
WhatsApp update Mute Videos - फोटो : wabetainfo

    यदि आप गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि लॉकडाउन की शुरुआत से ही WhatsApp लगातार नए-नए फीचर लॉन्च कर रहा है। अभी हाल ही में व्हाट्सएप ने अपना बहुप्रतिक्षित फीचर व्हाट्सएप पे भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा WhatsApp ने हाल ही में Disappearing Messages फीचर सभी के लिए ग्लोबली जारी कर दिया गया है। इस फीचर के ऑन होने के बाद आपके द्वारा भेजे गए मैसेज सात दिनों बाद अपने-आप डिलीट हो जाएंगे।

    वीडियो म्यूट का फीचर

    WhatsApp अब वीडियो फाइल को लेकर एक फीचर पर काम कर रहा है। नया अपडेट आने के बाद आप व्हाट्सएप पर वीडियो भेजने से पहले ही उसे एडिट करके उसमें मौजूद साउंड को खत्म कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो आप किसी को वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल व्हाट्सएप स्टेटस में भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    WABetaInfo ने इसके बारे में जानकारी देते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें स्पीकर का एक आइकन दिख रहा है। वीडियो भेजने के दौरान स्पीकर के आइकन पर टैप कर देने से वीडियो म्यूट होकर सेंड होगा, हालांकि यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर ही है। इस नए फीचर की टेस्टिंग आईफोन के बीटा वर्जन 2.20.130.16 पर हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें