iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Jun 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone se 2020 Review in Hindi Price in India and specifications
iPhone se 2020 Review - फोटो : amar ujala

    एपल ने बजट कैटेगरी में पहली बार प्रीमियम आईफोन बाजार में उतारा है और यह फोन है आईफोन एसई 2020 (iPhone se 2020) जो iPhone se का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की डिजाइन को लेकर पुराने मॉडल के मुकाबले कुछ खास बदलाव तो नहीं किया गया है लेकिन प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और कैमरा को लेकर बड़े बदलाव हुए हैं। आईफोन एसई 2 में उसी प्रोसेसर A-13 बायोनिक का इस्तेमाल हुआ है जो कि आईफोन 11 सीरीज में दिया गया है। बाजार में आईफोन की मांग में आईफोन 11 की लॉन्चिंग के साथ ही तेजी आई है। iPhone se 2020 को लेकर भी बाजार गर्म है। iPhone se 2020 एक बजट आईफोन तो है लेकिन क्या यह आपकी जरूरतों को भी पूरा करता है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

    iPhone SE 2020 कीमत और स्पेसिफिकेशन

    iphone se 2020
    iphone se 2020 - फोटो : apple

    सबसे पहले कीमत की बात करते हैं। कीमत के मामले में आईफोन एसई 2020 की सीधी टक्कर वनप्लस 8 सीरीज के साथ है। भारत में आईफोन एसई 2020 की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है यानी इस कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 128 जीबी वेरियंट की कीमत 47,800 और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 58,300 रुपये है। हमने रिव्यू के लिए 256 जीबी वाले वेरियंट को इस्तेमाल किया है। आईफोन XR के मुकाबले iPhone SE (2020) करीब 10, हजार रुपये सस्ता है।

    विज्ञापन

    iPhone SE 2020 स्पेसिफिकेशन

    एपल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में वहीं A13 बायोनिक प्रोसेसर है जो आईफोन 11 सीरीज में है। नए आईफोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है। इस रेंज में किसी एंड्रॉयड फोन में IP67 की रेटिंग नहीं मिलेगी। iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड तीन कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है, हालांकि हर बार की तरह इस बार भी एपल ने बैटरी की एमएएच की जानकारी नहीं दी है।

    फोन की बॉडी ग्लास और एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम की बनी है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। iPhone SE 2 में एपल ने 18वॉट तक की फास्ट चार्जिंग तो दी है लेकिन फोन के साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर नहीं दिया है। आप चाहें तो किसी भी कंपनी का फास्ट चार्जर इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है जिनमें से एक सिम ई-सिम है। यह फोन 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    इस फोन को देखकर कोई भी एक बानगी धोखा खा जाएगा कि यह नया वाला आईफोन एसई है, क्योंकि इसकी डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल से मिलती है, लेकिन प्रोसेसर कैमरा और फीचर्स के मामले में यह फोन नया है। आईफोन एसई 2 में आपको ए13 चिपसेट के अलावा आपको आईओएस 13 मिलता है। इसके अलावा कैमरा पहले से बेहतर मिलता है। इस फोन में की डिजाइन भले ही आईफोन 7 और 8 की तरह है लेकिन कैमरे को लेकर नए आईफोन में बदलाव हुए हैं। आईफोन 7 के फ्रंट कैमरे में आपको पोट्रेट मोड नहीं मिलेगा लेकिन आईफोन एसई 2020 में आपको आईफोन x सीरीज, आईफोन xr और आईफोन 11 सीरीज की तरह फ्रंट कैमरे में पोट्रेट मोड मिलेगा। इसके अलावा नए आईफोन में आपको वायरलेस चार्जिंग, फास्ट चार्जिंग और डुअल सिम सपोर्ट भी मिलता है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    iPhone SE 2020 की डिजाइन, डिस्प्ले, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    आईफोन एसई की डिजाइन को लेकर आपको कुछ खास बताने की जरूरत नहीं है। फोन कॉम्पैक्ट और हैंडी है। एक हाथ से फोन को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं है। डिस्प्ले में आपको नॉच की कमी खलेगी। ऐसे दौर में जब तमाम एंड्रॉयड कंपनियां बेजललेस डिस्प्ले की बात करें तो ऐसे समय एपल ने iPhone SE 2020 के बेजल पर कोई ध्यान हीं नहीं दिया है।

    रियर कैमरा का उभार आईफोन xr के मुकाबले कम किया गया है जो कि अच्छा है। ऐसे में बिना कवर भी फोन इस्तेमाल करने पर रियर कैमरे के लेंस के क्रैक होने का खतरा नहीं है, जैसा कि आईफोन xr में है। फोन में आपको टॉप और बॉटम दोनों जगहों पर काफी बेजल देखने को मिलेगा। कलर और ब्राइटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है। कड़ी धूप हो या अंधेरी रात डिस्प्ले बखूबी काम करता है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    आईफोन xr और आईफोन एसई 2020 की डिस्प्ले की शार्पनेस में आप कोई फर्क नहीं महसूस कर पाएंगे। नीचे की फोटो में आपको डिफरेंस देख सकते हैं। पावर बटन और सिम कार्ड ट्रे राइट में और वॉल्युम के साथ साइलेंट बटन लेफ्ट में दिए गए हैं। स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट नीचे की ओर हैं। बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग को लेकर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हमेशा की तरह इस फोन के साथ भी आपको एपल का सालों का भरोसा मिलेगा।

    हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को लेकर कुछ खास कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फोन में सॉफ्टवेयर तो आईफोन 11 सीरीज वाले ही हैं, बस कैमरे के हार्डवेयर में थोड़ा बदलाव किया गया है। iPhone SE 2020 में एक बदलाव हमें नजर आया कि पावर बटन से आप फोन को स्विच ऑफ भी कर सकते हैं जबकि आईफोन 11 या XR सीरीज के साथ ऐसा नहीं है।

    iPhone SE 2020 की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ

    wireless charging
    wireless charging - फोटो : amar ujala

    जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो पहले की तरह ही सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गेमिंग के दौरान छोटी डिस्प्ले होने के कारण मजा किरकिरा हो जाता है और वैसे भी यह फोन लगातार वीडियो देखने और गेमिंग के शौकीनों के लिए नहीं है। पबजी और अस्फाल्ट 9 खेलने के दौरान हमें फ्रेम रेट को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई और ना ही लैगिंग की समस्या से जूझना पड़ा। करीब 20 मिनट तक गेम खेलने के बाद भी फोन गर्म नहीं हुआ जो कि एक प्लस प्वाइंट है, क्योंकि अधिकतर फोन पबजी जैसे गेम 15 मिनट खेलने के बाद थोड़े गर्म हो जाते हैं।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    ग्राफिक्स को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बेहतर शार्पनेस और कलर बेहतरीन है। ऑडियो थोड़ा कम है। टच आईडी फास्ट है और फिंगरप्रिंट कॉनफिगर करने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है। जहां तक बैटरी का सवाल है तो फोन को फुल चार्ज करने में 3 घंटे से अधिक का वक्त लगता है। बैटरी बैकअप आईफोन Xr के मुकाबले कम है। यदि आप थोड़ा वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं तो आपको 12-15 घंटे के अंदर फोन को चार्ज करना पड़ सकता है। बैटरी के मामले में आईफोन एसई 2020 ने हमें निराश किया।

    iPhone SE 2020 का कैमरा परफॉर्मेंस

    iPhone se 2020 Review
    iPhone se 2020 Review - फोटो : amar ujala

    फोन में सिंगल कैमरा है जो कि 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दोनों कैमरे के साथ अलग से आईफोन 11 सीरीज की तरह नाइट मोड नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको मैक्रो लेंस और टेलीफोटो लेंस की भी कमी खलेगी, हालांकि आजकल अधिकतर एंड्रॉयड फोन में मैक्रो लेंस मिल रहा है, लेकिन निजी तौर पर किसी स्मार्टफोन में मैक्रो लेंस मेरे ख्याल से किसी काम का नहीं होता है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    नए आईफोन में दोनों लेंस के साथ आपको पोट्रेट मोड मिलेगा और अधिकतम 60 फ्रेम प्रति सेकेंड से आपको 4के वीडियोग्राफी का मौका मिलेगा। डिफॉल्ट रूप से कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के रिकॉर्डिंग करता है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?
    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    सिंगल लेंस होने के बाद भी कैमरे की क्वालिटी अच्छी है लेकिन आईफोन XR के मुकाबले आईफोन एसई 2020 के कैमरे में थोड़ा न्वाइज है। क्लोजअप में डीटेलिंग गजब की है लेकिन लॉग शॉट वाली फोटो को जूम करने पर डीटेलिंग में कमी नजर आती है। रात में फ्लैश लाइट और पोट्रेट मोड की क्वालिटी काबिल-ए-तारीफ है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    फोटो में डीटेलिंग और शार्पनेस बेहतरीन रहती है। कलर भी खुलकर आते हैं। अन्य आईफोन की तरह आईफोन एसई 2020 का कैमरा भी सिर्फ इंसानों को पहचानता है। किसी ऑब्जेक्ट की फोटो क्लिक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, तब कैमरा फोकस करता है। लंबे समय तक कैमरा इस्तेमाल करने पर फोन थोड़ा सा गर्म होता है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?
    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    कैमरे की स्पीड अच्छी है। पोट्रेट फोटो में डीटेलिंग शानदार है और कैमरा बैकग्राउंड और सब्जेक्ट में गैप आसानी से ढूंढ लेता है। पोट्रेट मोड में सब्जेक्ट ब्लर नहीं होते हैं। ऑटो एचडीआर की परफॉर्मेंस बढ़िया है। आईफोन एसई2 में भी आपको सदाबहार फीचर लाइव फोटो मिलता है।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    इसको ऑन करने पर आपको पता चलेगा कि किसी फोटो को क्लिक करने से ठीक पहले क्या हुआ। बात फ्रंट कैमरे की करें तो फ्रंट कैमरा ठीक है लेकिन शानदार नहीं। फोटो में डीटेलिंग की कमी रहती है। अच्छी बात यह है फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से पोट्रेट मोड में फोटो क्लिक करने के बाद भी आप ब्लर को एडजस्ट कर सकते हैं।

    iPhone se 2020 Review: क्या खरीदना चाहिए एपल का यह सबसे सस्ता आईफोन?

    तो कुल मिलाकर कहें तो आईफोन एसई 2020 के बढ़िया फोन है। परफॉर्मेंस को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन यदि आप बड़ी गेमिंग के शौकीन हैं, साथ ही आपको नए डिजाइन यानी नॉच या डॉट नॉच या फिर नॉचलेस और बेजललेस फोन चाहिए तो आईफोन एसआई 2020 आपके लिए नहीं है।

    नोट- सभी फोटो को वेब के हिसाब से रिसाइज किया गया है...

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें