पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। अपनी आतिशी बल्लजेबाजी के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि शाहिद इन दिनों अपनी बल्लेबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपने डॉक्टर अवतार को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो डॉक्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं।
क्रिकेट से सन्यास ले चुके पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बने डॉक्टर, कहा- 'जल्द बताउंगा वजह'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद गले में स्टेटसकोप और एप्रिन पहने नजर आ रहे हैं। शाहिद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शाहिद कभी डॉक्टर, कैब ड्राइवर, इंजीनियर तो कभी अरब के शेख के लिबाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहिद अलग-अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सभी लुक में वो स्टाइलिश लग रहे हैं।
जहां एक तरफ ये किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि अफरीदी ऐसा क्यों कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शाहिद अफरीदी का कहना है कि 'आप लोग कंफ्यूज हो गए होंगे, लेकिन वो जल्द ही बताएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है।'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शाहिद के इस वीडियो को देखते हुए कुछ लोगों का कहना है कि शाहिद का ये कोई एड शूट होगा, लेकिन अब इसका खुलासा तो खुद अफरीदी ही करेंगे कि आखिर वो इन अवतार में क्यों दिख रहे हैं।
बता दें कि शाहिद अफरीदी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अब तक 27 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1716 रन और 48 विकेट चटकाए हैं। वहीं वनडे में 398 मैच खेलते हुए 8064 रन और 395 विकेट लिए हैं। 99 टी-20 खेलते हुए 1416 रन और 98 विकेट लिए हैं। वो पाकिस्तान के लीग मैच में खेलते हैं। और वो 'बूम-बूम अफरीदी' के नाम से भी मशहूर हैं।