भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल करियर को अलविदा कह दिया है। हालांकि, उन्हें जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का कोई मलाल नहीं है। कई लोग सानिया को नया ट्रेंड सेट करने वाला मानते हैं, जबकि कुछ उन्हें बंधनों से मुक्त करार देते हैं। हालांकि, खुद सानिया इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखतीं। उनका मानना है कि वह बस अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहती हैं।
2 of 6
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया ने टेनिस में काफी सफलता हासिल की, जिसके आसपास कोई भी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी नहीं है। मौजूदा खिलाड़ियों में से कोई निकटमत भविष्य में सानिया के आसपास पहुंचने में समर्थ नहीं दिख रहा है। सानिया ने एक प्रेरित करने वाला जीवन जिया है।
3 of 6
सानिया और बेथानी
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपने तरीके से काम करने की हिम्मत करते हैं उन्हें लेकर समाज को मतभेदों को स्वीकार करना चाहिए और किसी को ‘खलनायक या नायक’ के तौर पर पेश करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी नियम या बंधन को तोड़ा है। ये कौन लोग हैं जो इन नियमों को बना रहे हैं और ये कौन लोग हैं जो आदर्श होने की परिभाषा गढ़ रहे हैं।’
4 of 6
सानिया मिर्जा और इजहान
- फोटो : सोशल मीडिया
36 साल की सानिया ने कहा- मुझे लगता है कि हर व्यक्ति अलग है और हर व्यक्ति को अलग होने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। मुझे लगता है कि एक समाज के रूप में यही वह जगह है जहां हम शायद बेहतर कर सकते हैं। हमें सिर्फ इसलिए लोगों की प्रशंसा या बुराई नहीं करनी चाहिए क्योंकि वे कुछ अलग कर रहे हैं।
5 of 6
सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने कहा- हम सब अलग-अलग तरह से बातें करते हैं, हम सबकी अलग-अलग राय है। मुझे लगता है कि अगर हम ये जान लें कि हम सभी अलग हैं तो हम नियमों को तोड़ने की बात को छोड़कर मिलजुल कर रह सकते हैं। छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सानिया से जब यह पूछा गया कि वह ‘ट्रेंड-सेटर’ नहीं हैं तो क्या हैं? जवाब में सानिया ने कहा- मैं ईमानदारी के साथ रहने की कोशिश करती हूं। मैंने हमेशा यही करने की कोशिश की है। मैंने खुद के प्रति सच्चे रहने की कोशिश की है। मैंने जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने की कोशिश की है।