{"_id":"56e513f74f1c1b68178b456c","slug":"vijender-singh-won-his-fourth-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नॉकआउट पंच ने विजेंदर को दिलाई चौथी जीत, तस्वीरें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नॉकआउट पंच ने विजेंदर को दिलाई चौथी जीत, तस्वीरें
Sun, 13 Mar 2016 12:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने प्रो बाक्सिंग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हंगरी के अनुभवी मुक्केबाज एलेक्जेंडर हारवर्थ को हराकर लगातार अपनी चौथी नॉकआउट जीत दर्ज की। भिड़ंत से पहले बड़े दावे करने वाले हंगरी के मुक्केबाज हारवर्थ को विजेंदर ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में दिखा दिया कि भारत का यह सिंह प्रो बाक्सिंग में भी रिंग का किंग है। तीसरे राउंड में विजेंदर का ‘पंच’ ऐसा पड़ा कि बेदम नजर आ रहे हारवर्थ घुटनों के बल बैठ गए और मुकाबला गंवा बैठे।
नॉकआउट पंच ने विजेंदर को दिलाई चौथी जीत, तस्वीरें
2 of 5
- फोटो : getty
इस वर्ष विजेंदर की प्रो बाक्सिंग में पहली जीत रही। पहले तीन मुकाबले भारतीय मुक्केबाज ने पिछले साल जीते थे। जबकि हंगरी के मुक्केबाज अब तक सात में से पांच मुकाबले जीत चुके थे लेकिन शनिवार को उनका अनुभव भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ काम नहीं आया। सांप का खून पीकर तैयारियां करने का दावा करने वाले हारवर्थ भारत के विजेंदर के आगे टिक नहीं सके। शुरुआत में हारवर्थ ने कुछ पंच जड़ने की कोशिश की लेकिन जल्द ही विजेंदर ने पलटवार कर दिया।
नॉकआउट पंच ने विजेंदर को दिलाई चौथी जीत, तस्वीरें
3 of 5
- फोटो : getty
शुरुआत में विजेंदर ने हारवर्थ के खिलाफ कुछ संभलकर पंच जड़े लेकिन मौका ताड़ते हुए बेहतरीन लेफ्ट और राइट हुक लगाकर अपना दबदबा कायम कर लिया। मुकाबले के दौरान दो बार तो हारवर्थ ने गमशील्ड गिरा दी। दूसरे राउंड में ही हारवर्थ निष्प्रभावी नजर आने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉकआउट पंच ने विजेंदर को दिलाई चौथी जीत, तस्वीरें
4 of 5
- फोटो : getty
लंबे कद के विजेंदर के आगे हारवर्थ के कई पंच तो हवा में ही लहरा कर रह गए। विजेंदर को 11 जून को अपने दर्शकों के बीच दिल्ली में डब्ल्यूबीओ एशियन खिताब मुकाबले में उतरना है। उससे पहले उन्हें अप्रैल में दो और मुकाबले खेलने हैं। अगला मुकाबला दो अप्रैल को है लेकिन अभी प्रतिद्वंद्वी तय नहीं है।
विज्ञापन
नॉकआउट पंच ने विजेंदर को दिलाई चौथी जीत, तस्वीरें
5 of 5
- फोटो : getty
मुकाबले के दौरान पहले राउंड में विजेंदर के बायीं आंख के ऊपर मामूली कट लग गया था। जब मुकाबले के बाद उनसे पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि ये तो बाक्सिंग का मेकअप है। अपनी जीत पर खुशी जताते हुए विजेंदर ने कहा कि ये मेरी लगातार चौथी जीत है। हारवर्थ अच्छे मुक्केबाज हैं लेकिन मैंने उनके खिलाफ कड़ी तैयारियां की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।