साक्षी मलिक की ऐतिहासिक सफलता ने एक और कीर्तिमान रचते हुए ओलंपिक खेलों में हॉकी के बाद भारत का सबसे सफल खेल कुश्ती को बना दिया है।
साक्षी ने ओलंपिक में कुश्ती को बनाया भारत का दूसरा सबसे सफल खेल
रियो में 31वां ओलंपिक खेल जब अपने मुकाम की ओर जा रहा था और लगातार प्रयास के बाद भारत के पदक नहीं जीतने से भारतीय खेमे में जबर्दस्त निराशा का माहौल था ऐसे में रक्षा बंधन के दिन साक्षी ने कमाल कर दिया और कुश्ती में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचते हुए पदक तालिका में देश का नाम भी शामिल करा दिया।
साक्षी ने ओलंपिक में कुश्ती को बनाया भारत का दूसरा सबसे सफल खेल
3 of 9
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
उन्होंने महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 58 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के लिए पदक जीता। रियो ओलंपिक में भारत का यह पहला पदक है।
साक्षी ने ओलंपिक में कुश्ती को बनाया भारत का दूसरा सबसे सफल खेल
4 of 9
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
साक्षी ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। साथ ही उनके इस खेल ने भारत का पारंपरिक खेल कहे जाने वाले कुश्ती को देश का दूसरा सबसे सफल खेल बना दिया।
साक्षी ने ओलंपिक में कुश्ती को बनाया भारत का दूसरा सबसे सफल खेल
5 of 9
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
कुश्ती में भारत का यह पांचवां पदक है। जबकि हॉकी में भारत ने कुल 11 पदक जीते हैं जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड 8 गोल्ड मेडल भी शामिल है। कुश्ती से भारत के खाते में एक रजत पदक के अलावा 4 कांस्य पदक आए हैं अब तक। हॉकी और कुश्ती के बाद ओलंपिक में भारत का तीसरा सबसे सफल खेल निशानेबाजी है जिसमें उसे एक स्वर्ण, 2 रजत के अलावा एक कांस्य पदक मिला है।