महान मुक्कबाज मोहम्मद अली अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन दुनिया की इस लोकप्रिय हस्ती का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। कामयाबी से भरी उनकी जिंदगी से जुड़ी 11 खास तस्वीरें खास जानकारियों के साथ आपके लिए।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
2 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
कैसियस मार्सेलस क्ले जूनियर का जन्म 17 जनवरी 1942 को केंटुकी में हुआ था। साल 1964 में उन्होंने अपना नाम बदल कर मोहम्मद अली कर लिया था।
फिर उन्होंने 1975 में सुन्नी इस्लाम स्वीकार कर लिया। इसके 30 साल बाद वह सुफीवाद की ओर मुड़ गए।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
3 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के अलावा मोहम्मद अली बॉक्सिंग करियर के बाद के जीवन में भी दुनिया भर में छाए रहे। साल 1996 में उन्हें 'मानद ओलंपिक गोल्ड' दिया गया। अली ने कहा था कि उन्होंने अपना मेडल नस्लवाद से तंग आकर ओहाइयो नदी में फेंक दिया था।
108 एमेच्योर मुकाबले में 100 मुकाबलों में जीत के बाद वह 1960 के रोम ओलंपिक में अमेरिका के लिए भाग लेने गए और गोल्ड मेडल के साथ वापस लौटे। बाद में उन्होंने यह स्वर्ण पदक नदी में फेंक दिया क्योंकि उन पर लगातार नस्लीय टिप्पणियां की जाती थी।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
4 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
बॉक्सिंग रिंग में अपनी तेज रफ्तार की वजह से मोहम्मद अली दुनिया की सबसे मशहूर खेल हस्ती बन गए थे। अली ने तीन बार विश्व हेवीवेट चैंपियनशिप का खिताब जीता और दुनियाभर में अपना नाम कमाया।
अली बॉक्सिंग के अलावा नस्लभेद और विएतनाम युद्ध के खिलाफ बोलकर भी प्रसिद्ध हुए। विएतनाम युद्ध के समय अमरीकी सेना में भर्ती होने से इंकार करने पर उनका खिताब छीन लिया गया और उनके बॉक्सिंग करने पर भी पाबंदी लग दी गई थी।
मोहम्मद अली, जिन्होंने नदी में फेंक दी थी ओलंपिक गोल्ड मेडल
5 of 12
मोहम्मद अली
- फोटो : Getty
मोहम्मद अली की 4 शादियों से 9 बच्चे हुए। इन 9 में से एक बेटी लैला हुई जो खुद एक मशहूर पेशेवर बॉक्सर बनीं। 19 दिसंबर 1978 की इस फोटो में अली की गोद में 9 महीने की लैला और हाना (2 साल, 5 महीने) बैठे हुए हैं।