दक्षिण कोरिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को के 54-20 से मात दी है। भारत ने कोरिया के खिलाफ हार से सबक लेते हुए ग्रुप ए के तीसरे मुकाबले में भारत ने कोई कसर नहीं छोड़ी और ऑस्ट्रेलिया को 34 अंक से मात दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया। भारत का डिफेंस इतना मजबूत था कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के रेडर्स को एक भी अंक हासिल नहीं करने दिया। ऑस्ट्रेलिया 4 थे मिनट में ही ऑल ऑउट हो गई। उस वक्त भारत के 6 अंक थे। 10 मिनट होते होते ऑस्ट्रेलिया दोबारा ऑल आउट हो गई। उस वक्त स्कोर 20-2 हो गया। भारतीय आक्रमण पहले हाफ में लगातार जारी रहा। पहले हाफ के अंत तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार आउट होने की कगार पर पहुंच गया।
कबड्डी विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे हाफ की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करते हुए की। टीम इंडिया का स्कोर 35-7 हो गया। दूसरे हाफ में भी पहले हाफ की तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम तरसती रही। भारत ने पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक भी टैकल प्वाइंट नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया का डिफेंस पूरे मैच में कमजोर नजर आया। भारतीय रेडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस को कोई मौका नहीं दिया। पूरे मैच में भारत ने 35 अंक रेड से 10 टैकल से 8 ऑल आउट प्वाइंट और एक अतिरिक्त अंक के रूप में हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया 20 अंक केवल रेड के जरिए ही हासिल कर सकी।
इस जीत के साथ ही भारत ग्रुप ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कोरिया के खिलाफ भारत को एक अंक हासिल हुआ था। इस मैच से भारत को 5 अंक हासिल हुए। अब भारत के 6 अंक हैं। जबकि भारत के पास 32 अंको की बढ़त हासिल है। अंक तालिका में पहले स्थान पर अंत तक बने रहने के लिए दक्षिण कोरिया का कम से कम एक मैच हारना बेहद जरूरी है।
भारत का अगला मैच 11 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ होना है। भारत को इस मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। क्योंकि शीर्ष स्थान का फैसला हर मैच में बनाए प्वाइंट्स के आधार पर भी हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने पहले सात खिलाड़ियों में तीन बदलाव किए थे। लेकिन अंत तक भारत ने अपने अधिकांश खिलाड़ियों को परखने की भी कोशिश की। अजय ठाकुर भारत के सबसे सफल रेडर रहे राहुल ने आठ रेड में 5 अंक हासिल किए।