फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन सीना के फैंस के लिए बुरी खबर, नहीं बनेंगे सबसे बड़े इवेंट के चैंपियन!

Thu, 27 Jul 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 27 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
john cena will not become summerslam champion
जॉन सीना - फोटो : wwe

WWE के सुपरस्टार जॉन सीना के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। WWE के समरस्लैम इवेंट में जॉन सीना का मुकाबला जिंदर महल से हो सकता है, जिसके कारण ब्रुकलिन में होने वाले सबसे बड़े इवेंट में सीना का चैंपियन बनना मुश्किल है। बिल्ली भट्टी की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन सीना समरस्लैम के चैंपियन नहीं बन पाएंगे। हाल ही में हुए स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में जॉन सीना ने जिंदर महल के जश्न के बीच में एंट्री की और कहा कि समरस्लैम के लिए वो WWE चैंपियन महल को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हैं।

john cena will not become summerslam champion
जॉन सीना

हालांकि, स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनेजर ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते नंबर-1 कंटेंडर के मैच में जॉन सीना और शिन्सुके नाकामुरा के बीच मुकाबला होगा और उसमें जो भी विजेता होगा, उसका समरस्लैम में जिंदर महल से सामना होगा। वैसे उम्मीद यही की जा रही है कि जॉन सीना अगले सप्ताह के एपिसोड में शिन्सुके नाकामुरा को हरा देंगे और इसके बाद समरस्लैम में वो जिंदर महल को चैलेंज करेंगे।

john cena will not become summerslam champion
जॉन सीना - फोटो : sescoops

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि जो भी जिंदर महल को हराएगा, उसके खिलाफ बैरन कॉर्बिन अपने ब्रीफकेस को कैशइन करेंगे और फिर चैंपियन की घोषणा होगी। इसके बाद ये उम्मीद कम ही बची है कि जॉन सीना की रिकॉर्ड 17वीं चैंपियनशिप जीत का अंत इस अंदाज में होगा। यह भी कहा जा रहा है कि सीना के लिए ऐसी उपलब्धि हासिल करने के लिए समरस्लैम सही स्टेज नहीं है और अभी उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
john cena will not become summerslam champion
जॉन सीना - फोटो : us sportslife

जॉन सीना अगर नाकामुर को हराते हैं, तो वो जिंदर महल को चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। अभी के लिए जॉन सीना एक फ्री एजेंट हैं, तो वो थोड़े समय के लिए रॉ रोस्टर में जा सकते हैं, तो इस बात का अनुमान लगाना की आगे क्या होगा अभी काफी जल्दी है। हालांकि जॉन सीना अगर हार जाते हैं, तो उनके पास रॉ रोस्टर में जाने का अच्छा मौका होगा, क्योंकि उनके लिए ब्लू ब्रांड में कोई अच्छी कहानी नजर ही नहीं आ रही है।

विज्ञापन
john cena will not become summerslam champion
जॉन सीना - फोटो : hidden remote

जॉन सीना को इसलिए जिंदर महल के सामने लाने की योजना है क्योंकि रैंडी ऑर्टन की लिगेसी को खत्म करना है। स्मैकडाउन में जब जिंदर महल रिंग में आए और अपनी खास जीत के बारे में बताने लगे। तभी वहां 16 बार के पूर्व चैंपियन जॉन सीना पहुंच गए, जिसके बाद रिंग में दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। तभी ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर डेनियल ब्रायन ने आकर बड़ी घोषणा कर दी। डेनियल ब्रायन ने समरस्लैम की घोषणा कर दी है जिसके बाद ये साफ है कि अलग हफ्ते नाकामुरा और सीना में से जो भी जीत दर्ज करेगा वो जिंदर महल के खिलाफ समरस्लैम में चैंपियनशिप के लिए कंटेंडर बन जाएगा। सीना ने दावा किया है कि वो समरस्लैम में जिंदर के खिलाफ लड़ेंगे और 17वीं बार चैंपियनशिप के खिताब को जीत लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed