फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE इतिहास के पांच सबसे बड़े सुपरस्टार, जिनकी दीवानगी फैन्स के सिर चढ़कर बोलती थी

Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 01 Jun 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Five Greatest Superstars of WWE all time
जॉन सीना - फोटो : social Media

WWE एक ऐसा खेल है, जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है। यह खेल एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज अपने दर्शकों को प्रदान करता है। WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार मनोरंजन की कला में माहिर हैं। महान रेसलर और कुशल अभिनेता के रूप में, वो WWE की कहानी को आगे बढ़ाने और दर्शकों को जोड़े रखने की बखूबी क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं अब तक के दिग्गज पांच WWE के सुपरस्टार्स के बारे में।

Five Greatest Superstars of WWE all time
द रॉक - फोटो : WWE

द रॉक नए जमाने के WWE के लिए पोस्टर-चाइल्ड थे। उनके पास जबरदस्त तकनीक और कुश्ती कला थी। दर्शकों से जुड़ने की रॉक में गजब की क्षमता थी, जिसने रॉक को WWE के शिखर पर पहुंचाने में मदद की। रॉक की सबसे बड़ी ताकत सेल्फ मार्केटिंग की क्षमता थी।

रॉक ने छोटे प्रशंसकों के बीच अपनी पहचान स्थापित की। वह रिंग के अंदर और बाहर भी अपने सिग्नेचर मूव करते थे, जो दर्शकों को बेदह पसंद आता था। द रॉक के बारे में अद्भुत बात यह है कि, वह रिंग में केवल सात साल लड़ने के बावजूद मेगा-स्टारडम तक पहुंचे।

Five Greatest Superstars of WWE all time
जॉन सीना - फोटो : WWE

जॉन सीना WWE के खेल एक अनोखे सुपरस्टार हैं। वह, शायद एकमात्र ऐसे WWE सुपरस्टार हैं, जिनके फैन्स समान रूप से आलोचना और प्रशंसा दोनों करते हैं। WWE ने दर्शकों पर दिलचस्पी बनाए रखने और अधिक की चाह रखने के लिए उन पर भरोसा किया। जॉन सीना ने कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया। आज तक वह WWE के युवा प्रशंसकों के बीच खास तौर पर लोकप्रिय हैं। अपनी लंबी उम्र के बावजूद जॉन की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें हमेशा के लिए सबसे बड़ा WWE का स्टार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Greatest Superstars of WWE all time
द अंडरटेकर - फोटो : social Media

द अंडरटेकर की लोकप्रियता WWE के खेल में ऐसी है कि उनके नाम से न जाने कितनी कहनियां गढ़ी गई हैं। WWE में जीवित रहने और रोमांचित करने के लिए उन्होंने भेदभाव की रणनीति को चुना है। रिंग में उन्होंने कई बार जीवित रहने की अदम्य क्षमता दिखाई है। कई बार जलते हुए ताबूत से बाहर निकलकर उन्होंने लोगों को चौंका दिया, इससे अंडरटेकर का WWE में एक सुपरस्टार के रूप में कद और बढ़ गया। 

अपने विशाल आकार के बावजूद वह अपने विभिन्न तरीके की तकनीक के साथ रिंग में उतरते थे। वह बेहद ही फुर्तीले और तगड़े एथलीट रहे हैं। रिंग में उनकी धैर्य रखने की क्षमता ने उन्हें प्रशंसकों के बीच बेदह मशहूर किया।

विज्ञापन
Five Greatest Superstars of WWE all time
स्टोन कोल्ड - फोटो : social Media

रेसलिंग रिंग में स्टोन कोल्ड का उभरना WWE के लिए एक जबरदस्त बदलाव था। हल्क होगन युग के अंत के साथ WWE को एक सुपरस्टार की सख्त जरूरत थी, जो उनकी जगह ले सके। स्टोन कोल्ड का क्रूर व्यक्तित्व, आम-आदमी, बीयर की गूंज वाली छवि को तुरंत प्रशंसकों के एक बड़े वर्ग का साथ मिल गया और वह जल्द ही एक सुपरस्टार बन गए।

WWE को दोबारा लोकप्रिय बनाने का श्रेय स्टोन कोल्ड को ही जाता है। वह अब तक के सबसे महान WWE सुपरस्टार के बारे में हो रही किसी भी बहस में सबसे आगे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed