हाल ही में अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप को अपने नए राष्ट्रपति को चुना। ट्रंप काफी बार WWE की मेन स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। ट्रंप WWE के ‘हॉल ऑफ फेम’ में भी शामिल हैं। अब वो इतिहास के पहले WWE ‘हॉल ऑफ फेम’ सदस्य बन गए हैं, जो अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हों।
2020 में ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए टक्कर दे सकता है यह WWE सुपरस्टार
अब खबर यह है कि WWE के एक और सुपरस्टार ने चार साल बाद यानी 2020 के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है। इस स्टार की मानें तो इस बात की बहुत संभावनाएं नजर आ रहीं है कि वो ट्रंप के खिलाफ मैदान में उतरें।
2020 में ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए टक्कर दे सकता है यह WWE सुपरस्टार
हम बात कर रहे हैं WWE के सबसे पसंदीदा और विख्यात सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन उर्फ ‘द राक’ की। रॉक के पिछले कुछ इंटरव्यू को देखा जाए तो इस बात की प्रबल संभावनाए दिखाई पड़ रही हैं।
2020 में ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए टक्कर दे सकता है यह WWE सुपरस्टार
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन अब एक फुल टाइम रेसलर नहीं हैं, मगर दुनियाभर में उनके फैंस फैले हुए हैं। रेसलिंग के अलावा द रॉक ने हॉलीवुड में भी एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।
2020 में ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए टक्कर दे सकता है यह WWE सुपरस्टार
एक इंटरव्यू के दौरान द रॉक ने मजाक मे कहा था कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। मजाक में ही सही लेकिन द रॉक ने ये अपने दिल की बात कह दी थी। वैसे उनका राष्ट्रपति बनना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।