रविवार को हादसे के बाद डॉक्टरों ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की हालत को लेकर जो बात कही है। जानिए...
सूत्रों के मुताबिक,हादसे के बाद देहरादून के अस्पताल में मोहम्मद शमी का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि, कि अभी वे पूरी तरह से ठीक नहीं है। उनकी चोट हालांकि अंदरूनी नहीं है, लेकिन जख्म गहरे होने कारण भरने में समय लगेगा।
सीएमआई अस्पताल में इलाज करने वाले सर्जन डॉ. तरुण जैन का कहना है कि यह बड़ी चोट नहीं है, लेकिन इससे उभरने में करीब 10-20 दिन का समय जरूर लगेगा। अभी उनकी आगे की जांच की जा रही है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उनका कहना है कि, जब तक टांके ठीक नहीं होते उनका प्रेक्टिस करना सही नहीं रहेगा। कोशिश की जा रही है, कि वे आईपीएल तक ठीक हो सकें। सूत्रों के मुताबिक, वे यहां मसूरी रोड पर रूके हैं। हो सकता है कि, वे सोमवार को वापस लौट सकते हैं।
बता दें कि, पत्नी के साथ विवादों में रहने के बाद शमी लंबे समय बाद ब्रेक लेकर देहरादून आईपीएल की प्रेक्टिस करने आए थे। लेकिन यहां से रविवार को दिल्ली जाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया। अब ऐसे में उनके बिना प्रेक्टिस के मैच खेलने जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।