{"_id":"581a1e974f1c1bd314435c83","slug":"miroslav-klose-hangs-his-boots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले स्टार फुटबॉलर ने लिया संन्यास","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले स्टार फुटबॉलर ने लिया संन्यास
Thu, 03 Nov 2016 12:44 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
क्लोस
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जर्मनी के स्टार फुटबॉलर और विश्व कप में सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले 38 वर्षीय फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोस ने मंगलवार को संन्यास लेने की घोषणा की। पिछले सत्र में इटली के फुटबाल क्लब लाजियो के साथ अनुबंध समाप्त होने के बाद वह किसी अन्य क्लब से नहीं जुड़ पाए थे। लेकिन अब संन्यास के बाद वह राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे।पोलैंड में जन्मे क्लोस ने दो साल पहले ब्राजील में आयोजित विश्वकप में के सेमीफाइनल में ब्राजील के खिलाफ जर्मनी की 7-1 से जीत के दौरान विश्व कप में रिकॉर्ड 16वां गोल किया था। इसके बाद जर्मनी विश्वचैंपियन भी बना।
विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले स्टार फुटबॉलर ने लिया संन्यास
2 of 3
क्लोस
- फोटो : getty
क्लोस ने जर्मनी की ओर से 137 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 71 गोल करने में सफल रहे। क्लोस ने लगातार चार विश्वकप (2002, 2006, 2010 और 2014) में जर्मनी का प्रतिनिधित्व किया। इन तीनों विश्वकप में जर्मनी चारों बार सेमीफाइनल तक पहुंची। जिसमें 2002 और 2014 में फाइनल तक पहुंची। साल 2002 में क्लोस ने अपने पहले विश्वकप में पांच गोल किए थे। जापान-कोरिया में आयोजित विश्वकप में जर्मनी उपविजेता रहा था। इसके बाद साल 2006 में उन्हें जर्मनी में आयोजित विश्वकप में सर्वाधिक 5 गोल करने के कारण गोल्डन बूट का पुरस्कार हासिल हुआ था। लेकिन वह अपनी टीम को विश्वविजेता नहीं बना सके। 2010 में दक्षिण अफ्रीका में क्लोस ने 4 और 2014 में 2 गोल किए। इस तरह वह रोनाल्डो के 15 गोलों से आगे निकल गए।
विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले स्टार फुटबॉलर ने लिया संन्यास
3 of 3
क्लोस
- फोटो : getty
संन्यास के बाद क्लोस की योजना जर्मनी के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने की है। इसके लिए जर्मनी के मुख्य कोच जोकिम लोउ ने उनके सामने प्रस्ताव रखा था। जर्मन फुटबॉल संघ (डीएफबी) के बयान के अनुसार क्लोस अपना कोचिंग करियर शुरू करने से पहले अभ्यास कार्यक्रम से जुड़ेंगे।क्लोस ने कहा, मैं फिर से जर्मन फुटबॉल के साथ जुड़ने को लेकर खुश हूं। मैंने ब्राजील में खिताब जीतकर अपने बचपन का सपना पूरा किया। राष्ट्रीय टीम के साथ मैंने अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। ऐसा लक्ष्य जो हमने एक टीम के रूप में तय किया था। इसके साथ ही मैंने व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की।
क्लोस ने आगे कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें अच्छी तरह से पता है कि मैं बहुत महत्वकांक्षी हूं, लेकिन मैं स्ट्राइकर हूं और स्ट्राइकर का काम गोल करना होता है। इसलिए मैंने कभी रिकॉर्ड की चिंता नहीं की और हमेशा टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।