फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्व कप ने दुनिया को दिए ये 5 सितारे, पेले-माराडोना की तरह हमेशा रखा जाएगा याद

Tue, 17 Jul 2018 11:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 5 best players
FIFA WORLD CUP 2018

विश्व कप फुटबॉल में 32 दिनों के घमासान के बाद फ्रांस के रूप में नया चैंपियन मिल गया है। इस विश्व कप ने कई नए सितारों को खोज निकाला है, जिनकी तुलना भविष्य में पेले और माराडोना जैसे खिलाड़ियों से हो सकती है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं फीफा विश्व कप 2018 में उभरकर सामने आने वाले पांच स्टार फुटबॉलर्स के बारे में...

कायलियन एमबापे

fifa world cup 2018 5 best players
Mbappe

फ्रांस के 19 वर्षीय इस युवा ने अपनी तेजी से सभी को हैरान किया है। अर्जेंटीना के खिलाफ उनका प्रदर्शन अचंभित करने वाला था। 444 मिनट देखकर उन्होंने तीन गोल किए हैं। 
कायलियन एमबापे (19 साल, 207 दिन) में विश्व कप फाइनल में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले ब्राजील के पेले (17 साल, 249 दिन)1958 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले युवा खिलाड़ी बने थे।

रोमेलु लुकाकू

fifa world cup 2018 5 best players
Romelu Lukaku

रेड डेविल्स के इस स्ट्राइकर ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की। पनामा और ट्यूनीशिया के खिलाफ उन्होंने दो-दो गोल किए। जापान के विरुद्ध भी उनका खेल शानदार था। इस शानदार खिलाड़ी की बदौलत टीम तीसरे पायदान तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थिबॉट कुर्टियोस

fifa world cup 2018 5 best players
thibaut courtois

इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 27 बचाव के साथ बेल्जियम के गोलकीपर थिबॉट कुर्टियोस को शानदार गोलकीपिंग के लिए गोल्डन ग्लव्स का पुरस्कार दिया गया। हालांकि थिबॉट के अलावा भी चार ऐसे गोलकीपर्स थे, जन्होंने अपने शानदार डिफेंस से प्रतिद्वंद्वी टीमों की हालत खराब कर दी।

विज्ञापन

एंटोनी ग्रीजमैन

fifa world cup 2018 5 best players
एंटोनी ग्रीजमैन

फ्रांस के इस अटैकिंग मिडफील्डर ने इस विश्व कप में 19 निशाने गोल पोस्ट पर साधे थे। इसके अलावा तीन गोल भी किए। फीफा विश्व कप 2018 में पहली पेनल्टी पर गोल करने वाला यही खिलाड़ी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed