फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोड्रिक ने शरणार्थी शिविर में सीखा था फुटबॉल, रोनाल्डो-मेसी को पछाड़कर जीता सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
ballon d or winner luka modric learn football in a refugee camp
Luka Modric

फुटबॉल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक बेलोन डी ओर का खिताब जीतने वाले क्रोएशिया और रीयल मैड्रिड के मिडफील्डर ल्यूका मोड्रिक का बचपन युद्धग्रस्त देश में शरणार्थी की तरह बीता था। मोड्रिक जब छह वर्ष के थे तब उनका देश युद्ध की चपेट में था और उन्होंने शरणार्थी की जिंदगी जीते हुए फुटबॉल के गुर सीखे।



1991 से 1995 तक कोएशिया और सर्बिया विद्रोहियों के बीच युद्ध चल था। क्रोएशिया में पहले से ही एक नायक के तौर पर पहचाने जाने वाले मोड्रिक बेलोन डी ओर का खिताब जीतने से पहले इस साल सितंबर में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीत चुके है।
 

ballon d or winner luka modric learn football in a refugee camp
Luka Modric

मोड्रिक को बेलोन डी ओर का यह खिताब अपने देश को फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने और अपने क्लब रीयल मैड्रिड को लगतार तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब दिलवाने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

मोड्रिक ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे सितारो को पछाड़कर बेलोन डी ओर हासिल किया। इस खिलाड़ी ने कहा, 'मेरे लिये यह खास लमहा है, मैं खुश हूं और गौरवान्वित तथा सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

ballon d or winner luka modric learn football in a refugee camp
लुका मोड्रिक

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने इस खिलाड़ी का बचपन मुश्किलों से भरा रहा है। युद्धग्रस्त देश में बचपन में शरणार्थी की जिंदगी जीने वाले इस फुटबॉलर के दादा को सर्बिया की सेना ने मार दिया था। इसके बाद उनका परिवार अपना घर छोड़कर तटवर्ती शहर जादर में शरणार्थी की तरह रहने लगा था। इसी जगह पर मोड्रिच ने फुटबॉल में अपनी क्षमता से सबको प्रभावित करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ballon d or winner luka modric learn football in a refugee camp
luka modric

एनके जादर क्लब के कोच जोसिप बाज्लो ने कहा, 'मैंने एक प्रतिभावान छोटे बच्चे के बारे में सुना था जो रिफ्यूजी होटल के आस-पास फुटबॉल खेलता था और सोते समय भी फुटबॉल अपने साथ रखता था।' बाज्लो ने मोड्रिक के खेल को देखकर उसे क्लब के फुटबॉल स्कूल के साथ जोड़ जहां थोड़े समय में ही उन्होंने अपनी पहचान बना ली। युद्ध के दौरान जादर और आस-पास के क्षेत्रों में काफी गोलीबारी हुई थी।

विज्ञापन
ballon d or winner luka modric learn football in a refugee camp
luka modric

मोड्रिक के बचपन के दोस्त मारिजन बुलजात ने कहा, 'लाखों बार ऐसा हुआ कि जब हम अभ्यास कर रहे थे तो वहां गोलीबारी हो रही थी, हम छुपने के लिए आसपास के घर की ओर भागते थे।' वह 2008 में इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम टॉटनहैम हॉटस्पर से जुड़े और 2012 में रीयल मैड्रिड बड़ी बोली लगाकर उनसे करार करने में सफल रहा।

मोड्रिच पर भ्रष्टाचार के मामले में झूठी गवाही देना के आरोप लगा। जिससे उनकी साफ छवि दागदार भी हुई लेकिन अदालत ने इस मामले में सबूतों के अभाव में सोमवार को उन्हें बरी कर दिया। फीफा विश्व कप के फाइनल में फ्रांस से 4-2 से हारने के बाद भी कप्तान मोड्रिक और उनकी टीम का देश की राजधानी जगरेब पहुंचने पर नायकों की तरह स्वागत किया गया जिसमें पाचं लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed