फुटबॉल जगत की दो मशहूर हस्तियां क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की जब भी तुलना होती है तो लगता है कि फुटबॉल जगत दो भागों में बट गया है। रोनाल्डो और मेसी दोनों ही महान फुटबॉलर्स हैं और विश्व के संभवत: सर्वश्रेष्ठ में से एक। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने पसंदीदा फुटबॉलर का नाम बताया और एक फुटबॉलर के फैंस को तगड़ा झटका दिया।
रोनाल्डो और मेसी की फैन फॉलोइंग विश्वभर में है। अगर रोनाल्डो के समर्थन आंकड़ों और नंबर पर कोई टिप्पणी करते हैं तो मेसी के फैंस गेंद पर नियंत्रण और जादूगरी का हवाला देकर इस बहस को आगे बढ़ाते हैं। यह बहस पिछले एक दशक से चली आ रही है। इससे पता चलता है कि दोनों ही फुटबॉलर्स निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं और दोनों का वैश्विक फुटबॉल पर कितना दबदबा है।
हाल ही में राजी फेम आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में हिस्सा लिया। इसमें फैंस ने आलिया से अलग-अलग सवाल किए, जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सीधे जवाब दिए। एक फैन ने आलिया से सीधा सवाल किया, रोनाल्डो और मेसी में किसे चुनेंगी? फैंस की चहेती आलिया ने जिस फुटबॉलर का नाम लिया, उससे पुर्तगाल के स्टार के फैंस को तगड़ा झटका लगा।
4 of 5
आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी
आलिया ने सीधा जवाब दिया, मेसी!! बहरहाल, आलिया के सीधे जवाब से रोनाल्डो के फैंस को जरूर झटका लगा होगा। वैसे, दुर्भाग्य की बात यह है कि इस साल बेलोन डी ओर अवॉर्ड की दौड़ में रोनाल्डो और मेसी दोनों ही शामिल नहीं है। बार्सिलोना के मेसी ने पिछले सप्ताह रियल बेटिस के खिलाफ जरूर जोरदार वापसी की, लेकिन उनकी टीम जीतने में नाकाम रही। बार्सिलोना को 3-4 से मुकाबला गंवाना पड़ा। हालांकि, वह ला लीगा की अंक तालिका में 24 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है।
वहीं रोनाल्डो अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह युवेंटस की मिलान पर 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने रोनाल्डो और मेसी में से अर्जेंटीना के कप्तान को चुना था।