{"_id":"5c13ca1cbdec225552740c4b","slug":"saina-nehwal-and-parupalli-kashyap-get-married-after-10-year-love-and-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइना ने 10 साल तक छिपाई रखी मोहब्बत, अचानक तय तारीख से दो दिन पहले रचाई शादी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना ने 10 साल तक छिपाई रखी मोहब्बत, अचानक तय तारीख से दो दिन पहले रचाई शादी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 14 Dec 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
saina nehwal and parupalli kashyap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परूपल्ली कश्यप शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। बड़ी धूमधाम से होने वाली यह शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
2 of 9
Saina Nehwal and Parupalli Kashyap
बता दें कि पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर #जस्टमैरेड हैशटैक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।'
3 of 9
saina nehwal p kashyap
गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी और शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को होने वाले भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की भी खबर थी, लेकिन साइना ने तय तारिख से दो दिन पहले ही बड़े ही सादगी तरीके से शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
saina nehwal p kashyap
यूं तो खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। परूपल्ली कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 9
saina nehwal
साइना देश की सबसे बड़ी बैडमिंटन स्टार हैं। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं। 2010 के कॉमवेल्थ गेंम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं साइना के नाम इस समय कुल 23 टाइटल हैं। वह बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 (2015) बनने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।