{"_id":"5a041fd74f1c1bd8538bbe8e","slug":"this-story-says-that-never-earn-money-by-wrong-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब फटे मोजे पहनकर अपनी अंतिम यात्रा पर जाना चाहता था ये व्यक्ति","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
जब फटे मोजे पहनकर अपनी अंतिम यात्रा पर जाना चाहता था ये व्यक्ति
Fri, 10 Nov 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आदमी पूरी उम्र पैसे कमाने के लिए दौड़ता-भागता है। धन-दौलत जमा करता है, लेकिन मरने के सब कुछ यहीं छूट जाता है। बहुत पुरानी बात है। एक गांव में बहुत ही धनवान व्यक्ति रहता था।
2 of 4
उसने अपने बेटे को वसीयत देते हुए कहा कि बेटा मेरे मरने के बाद मेरे पैरों में ये फटे हुऐ मोजे जरूर पहना देना। यही मेरी अंतिम इच्छा है। कुछ दिनों बाद उसकी मृत्यु हो गई। बेटे ने पंडितजी से अपने पिता की आखिरी इच्छा के बारे में बताया। पंडितजी ने कहा कि धर्म में कुछ भी पहनाने की इजाजत नहीं है। उसने पंडितजी की बात नहीं मानी।
3 of 4
गांव के अन्य पंडितों को वहां बुलाया गया। तभी वहां एक व्यक्ति आया और बेटे के हाथ में पिता का लिखा हुआ एक खत दे दिया।
खत में पिता की नसीहत लिखी थी- 'मेरे प्यारे बेटे। इतनी धन-दौलत होने के बावजूद भी, मैं एक फटा हुआ मोजा तक नहीं ले जा सकता। एक दिन सभी को यह दुनिया छोड़ कर जाना है। तुम्हें भी एक सफेद कपड़े में ही जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऐसे में हमेशा यही कोशिश करना कि कभी भी पैसों के लिए किसी को दुःख मत देना। गलत तरीके से पैसे नहीं कमाना।' फिर क्या था, बेटे ने पिता की लिखी ये बातें ताउम्र याद रखीं। सदा ईमानदारी की राह पर चलते हुए पैसे कमाए। तभी बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि इंसान को लालच से दूर रहना चाहिए। बुरे तरीके से चाहे आप जितना धन कमा लें, मृत्यु के बाद तो खाली हाथ ही जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।