फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 बुरी आदतों के कारण होता है धन का नाश

Sat, 21 Dec 2019 10:51 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 21 Dec 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
these habits are harmful for money

जीवन के तमाम सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी मां लक्ष्मी को लेकर हर किसी की चाहत होती है कि वो उसके घर में स्थायी रूप से रहें और उसका धन का भंडार दिन दुगुना रात चौगुना होता रहे। धन की देवी उसी के घर में टिकती हैं, जिनके यहां पवित्रता होती है। जो आलस्य को छोड़कर धर्म के पथ पर चलता हुआ कर्म करता है। वहीं बुरी आदतों वाले अकर्मण्य व्यक्ति के घर से धन की देवी रूठ कर चली जाती हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बुरी आदते हैं, जिनके कारण धन और सुख का नाश हो जाता है।



 
these habits are harmful for money

भतृहरि के अनुसार धन की तीन गतियां हैं — दान, भोग और नाश। यदि कोई मनुष्य संपन्न होते हुए भी जरूरतमंद को दान नहीं करता है तो निश्चित रूप से कुछ समय बाद उसका धन नष्ट हो जाता है। इसी तरह यदि धन होने के बावजूद वह उसे नहीं खर्च करता है तो भी वह नष्ट हो जाता है। जबकि दान और भोग नहीं करने वाले व्यक्ति का धन तो अंतिम गति पाते हुए नष्ट हो ही जाता है।

these habits are harmful for money

आलसी व्यक्ति की तरह दिन में सोने वाले व्यक्ति के घर में भी लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। ऐसे व्यक्ति का धन बहुत जल्दी समाप्त हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि धन की इच्छा हो तो कभी भी दिन में नहीं सोना चाहिए। हालांकि दिन में रोगी और बच्चे को सोने की छूट होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
these habits are harmful for money
laptop on sleep mode
काम की तरह क्रोध भी मनुष्य के धन के नाश का कारण बनता है। क्रोध व्यक्ति का सब कुछ छीन लेता है। शास्त्रों के अनुसार विपरीत परिस्थिति में कभी अपना आपा नहीं खोना चाहिए। विपत्ति के दौरान जो लोग संयम खो देते हैं और क्रोध करते हैं, उनका और उनके धन का अक्सर नाश होता है। शास्त्रों में क्रोध को असुरों का गुण कहा गया है और इसी कारण असुर हमेशा देवताओं से हारे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed