फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: पति-पत्नी के बीच मनमुटाव पैदा करती हैं ये बातें, तुरंत बना लें इनसे दूरी

Sun, 06 Feb 2022 11:44 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti These things create estrangement between husband and wife make a distance from them immediately
Chanakya Niti: चाणक्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है। - फोटो : Social media

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी रणनीतियों को लेकर जाने जाते हैं। वो चाणक्य ही थे जिन्होंने अपनी नीतियों के दम पर ही एक साधारण बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी इन नीतियों कि समझ के आधार पर ही नीति शास्त्र की रचना की थी। नीतिशास्त्र की बातें लोगों को कटु अवश्य लगती हैं, लेकिन यह जीवन की सच्चाई से अवगत कराती है। चाणक्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है। अगर कोई व्यक्ति इन बातों का ध्यान रखता है तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। चाणक्य नीति में रिश्तों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का भी जिक्र मिलता है जिसे मनुष्य यदि अपने जीवन में उतार ले तो उससे ज्यादा सुखी इंसान इस धरती पर कोई नहीं है। पति-पत्नी का रिश्ता काफी महत्वपूर्ण होता है और साथ ही मजबूत भी लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जिसके कारण पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पति-पत्नी को अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वे बातें।

Chanakya Niti These things create estrangement between husband and wife make a distance from them immediately
Chanakya Niti: शक रिश्तों में दरार पैदा करता है। - फोटो : Demo Pic

एक दूसरे पर भरोसा
विश्वास हर रिश्ते की नींव होता है। यदि आपको अपने पति या पत्नी पर भरोसा नहीं है, इसका अर्थ है कि आपके रिश्ते की डोर मजबूत नहीं है। यदि पति और पत्नी के बीच शक की दीवार आ जाती है तो इसका अर्थ है कि आपका रिश्ता टूटने की कगार पर है। इसलिए अपने रिश्ते में कभी भी शक न आने दें। यदि आपको कभी ऐसा लगता है तो सीधा जाकर उनसे पूछ लें।
 

Chanakya Niti These things create estrangement between husband and wife make a distance from them immediately
Chanakya Niti: जीवन में कभी भी रिश्तों में अहम न आने दें

अहंकार से दूर रहें
पति-पत्नी के रिश्ते में अहंकार कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार धर्म में भी पति और पत्नी दोनों को समान दर्जा प्राप्त है इसलिए दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। याद रखिए जिन रिश्तों में अहम आ जाता है वो रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti These things create estrangement between husband and wife make a distance from them immediately
Chanakya Niti: यदि पति-पत्नी एक दूसरे से झूठ बोल रहे हैं तो कारण जानें।

झूठ न बोलें
यदि पति और पत्नी कुछ छिपाने के लिए झूठ बोलते हैं तो समझ लीजिए उनके रिश्ते में बचाने जैसा कुछ है ही नहीं। यदि कभी आपको ऐसा लगता है कि आप सच बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं तो एक दूसरे से बात करके समस्या को सुलझाएं। और एक दूसरे का सहयोग करने का प्रयास करें।


 

विज्ञापन
Chanakya Niti These things create estrangement between husband and wife make a distance from them immediately
Chanakya Niti: निजी बातें बाहर वालों को न बताएं। - फोटो : USA Today

अपने घर की बातें बाहर न बताएं
पति पत्नी को कभी भी अपनी निजी बातें बाहर वालों को नहीं बतानी चाहिए। चाहे वो आपका कितना भी करीबी क्यों न हो। ध्यान रखिए बाहर वाला आपके निजी राज जानकार आपकी छवि ही खराब करेगा और यदि ऐसा हुआ तो आपके रिश्तों में बुरा असर पड़ेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed