फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी जिंदगी भर पति से छिपाती हैं ये 5 बातें

Thu, 04 Aug 2022 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti On Wife These Things Wife Always Hide From Husband
Chanakya Niti: - फोटो : अमर उजाला
Chanakya Quotes On Wife: आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र समेत कई विषयों पर अध्ययन करके कई तरह की बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार बहुत ही प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई कई बातें आज के समय में भी प्रासंगिक है। चाणक्य ने बहुत ही सरल तरीके से जीवन जीने की कला के बारे विस्तार से बताया है। जिसे अपनाकर जीवन को सुखी बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के रिश्ते खासतौर पर पति-पत्नी के बारे में विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी कुछ बातें अपने पति से कभी भी नहीं बताती हैं उसे जीवन भर छिपाकर रखती हैं। लेकिन पत्नी द्वारा छिपाई गई बातें से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि दोनों के रिश्ते और मजबूत हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं आखिरकार ऐसी कौन-कौन सी बातें ऐसी होती हैं जो पत्नी कभी भी अपने पति को नहीं बताती।
Chanakya Niti On Wife These Things Wife Always Hide From Husband
सांकेतिक तस्वीर
अपने सीक्रेट क्रश के बारे में
ज्यादातर महिलाओं की जिंदगी में शादी के पहले या बाद में कोई न कोई सीक्रेट क्रश जरूर होता है। महिलाएं ऐसे व्यक्ति को मन ही मन बेहत पसंद करती हैं। लेकिन अपने सीक्रेट क्रश के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करती हैं। शादीशुदा महिलाएं कभी भी अपने सीक्रेट क्रश के बारे अपने पति को नहीं बताती हैं।
Chanakya Niti On Wife These Things Wife Always Hide From Husband
love marriage
फैसले नापसंद फिर भी हामी भरना
सुखी और तनाव रहित जीवन जीने के लिए घर के तमाम छोटे-बड़े फैसलों में पति-पत्नी दोनों की सहमति होना जरूरी होता है। वहीं वैवाहिक जीवन से सबंधित कुछ फैसले ऐसे होते हैं जिसमें पत्नी की सहमति नहीं होती लेकिन वह पति के फैसले में हमेशा साथ देती है। इसके पीछे पत्नी की मंशा केवल इतनी होती है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए। पत्नी कभी भी अपनी नापसंदगी को चेहरे से जाहिर नहीं होने देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti On Wife These Things Wife Always Hide From Husband
Chanakya Neeti: - फोटो : amar ujala
धन की बचत को छिपाना
औरतों को घर की लक्ष्मी भी कहा जाता है। पत्नी को घर की लक्ष्मी की संज्ञा ऐसे ही नहीं दी जाती है। जब कभी भी घर या पति के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा होती तो पत्नी बैंक के रोल में आ जाती हैं। कभी भी पत्नियां अपने पतियों से अपने बचत के पैसों के बारे में सही-सही नहीं बताती हैं। बचत के पैसों को वह हमेशा छिपा कर ही रखती हैं। पत्नी के द्वारा छिपाए गए पैसे घर में आए आर्थिक संकट को दूर करने में बड़े ही काम आते हैं।
 
विज्ञापन
Chanakya Niti On Wife These Things Wife Always Hide From Husband
Chanakya Niti: - फोटो : अमर उजाला
अपनी बीमारी को छिपाना
पुरुषों की तुलना में महिलाओं का शरीर काफी कमजोर होता है। अक्सर महिलाएं किसी न किसी तरह की छोटी या बड़ी बीमारियों से ग्रसित रहती हैं। पत्नी ज्यादातर मौको पर अपनी बीमारी के बारे में पति को नहीं बताती हैं। इसके पीछे का कारण यह होता है कि पत्नी पति की परेशानियों का बढ़ाना नहीं चाहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed