फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जीवन में कभी न बताएं अपने ये राज, लोग उठाएंगे फायदा

Sun, 12 Mar 2023 11:43 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Life Quotes Sutra Motivational Vichar in Hindi
जीवन में कभी न बताएं अपने ये राज - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti: चाणक्य की कूटनीतिज्ञता के कारण ही चंद्रगुप्त ने सम्राट का ताज पहना। आचार्य  चाणक्य ने अर्थशास्त्र के अतिरिक्त नीतिशास्त्र की रचना की। आचार्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र वर्तमान समय के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें व्यक्ति को सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का इस्तेमाल की सलाह मिलती है। आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में कई ऐसी नीतियों का जिक्र किया गया है जो कि आपको सफलता की राह तक ले जाती हैं।  आचार्य चाणक्य की नीतियां इतनी कारगर हैं आज भी व्यक्ति को किसी भी परेशानी या मुसीबत से निकलाने में मदद करती हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है की कभी किसी इंसान को अपने जीवन की कुछ ऐसी बातें हैं जिसे किसी को नहीं बतानी चाहिए। आप अपना समझकर अपना दुख दूसरों को बताएंगे लेकिन अगर आप जिसको अपना समझ रहे हैं वो आपका अपना नहीं हुआ तो आपका सिर्फ मजाक ही बनेगा। ऐसी बातों से लोग फायदा उठाने में देरी नहीं करते। आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें। 

Chanakya Niti Life Quotes Sutra Motivational Vichar in Hindi
जीवन में कभी न बताएं अपने ये राज - फोटो : istock
  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी अपने काम का नुकसान किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग आपके साथ कभी भी दोबारा व्यापार नहीं करेंगे क्योंकि उनको डर लगे रहेगा कि कहीं उनको भी नुकसान न हो जाए। 
Chanakya Niti Life Quotes Sutra Motivational Vichar in Hindi
जीवन में कभी न बताएं अपने ये राज - फोटो : istock
  • पति या पत्नी के बीच की बात कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए। ऐसी बात चाहे पति-पत्नी के बीच के झगड़े की हो या फिर किसी के चरित्र को लेकर हो। ऐसी बातें बाहर जाएंगी तो आपस में मज़ाक बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Life Quotes Sutra Motivational Vichar in Hindi
जीवन में कभी न बताएं अपने ये राज - फोटो : istock
  • जीवन में यदि कभी आपका किसी ने अपमान किया हो तो इस बात का जिक्र भी कभी किसी से न करें। ऐसी बातें बाहर गईं तो आपकी छवि दूसरे व्यक्ति के सामने खराब हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed