फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य की इन बातों का रखेंगे ध्यान तो हमेशा बने रहेंगे धनवान

Thu, 20 May 2021 07:42 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 20 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for money To become rich these things should be kept in your mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। इन्होंने अपने बुद्धिमत्ता, ज्ञान और नीतियों से ही नंदवंश का अंत करके चंद्रगुप्त मौर्य को एक साधारण बालक से सम्राट के रूप में स्थापित किया। आचार्य चाणक्य ने कई शास्त्र लिखे उन्हीं में से नीति शास्त्र भी है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवनके हर क्षेत्र के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। नीतिशास्त्र में धन को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इन सुझावों को अपनाकर न केवल आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकते हैं बल्कि एक सफल इंसान भी बन सकते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार यदि व्यक्ति को धनवान बनना है तो इन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आइए जानते हैं चाणक्य कि धन के बारे में क्या कहती है चाणक्य नीति।

 

Chanakya niti for money To become rich these things should be kept in your mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि धनवान बनना है और अपने धन का संरक्षण करना है तो उसका व्यय करना बहुत आवश्यक होता है। ज्यादातर लोग बहुत से धन को संग्रह करके रखते हैं लेकिन बर्तन में भरा हुआ जल रखे-रखे बिना किसी प्रयोग के सड़ जाता है। उसी प्रकार धन का प्रयोग न करने पर उसमें कोई वृद्धि नहीं होती है। कहने का तात्पर्य यह है कि धन का प्रयोग सही जगह निवेश करके करना चाहिए तभी धन की बढ़त होती है। इसके अलावा धन को दान और रक्षा के कार्यों में प्रयोग करना चाहिए।

Chanakya niti for money To become rich these things should be kept in your mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन का लेन-देन करते समय कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए। जो लोग धन का लेन-देन करते समय लोक-लाज के चक्कर में संकोच करते हैं वे धनवान नहीं बन सकते हैं। धन का प्रयोग हमेशा लाभ के बारे में सोचकर करना चाहिए। सीधे शब्दों में कहा जाए तो यदि आपने किसी को धन दिया है तो उससे वापस मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for money To become rich these things should be kept in your mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन का न करें मोह 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन आने पर सोच-समझकर निर्णय करने चाहिए। धन आने पर अंहकार नहीं करना चाहिए क्योंकि धन का अहंकार करने पर वह अधिक दिन नहीं टिकता है। धन आने पर नम्र बने रहना चाहिए और कर्म करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya niti for money To become rich these things should be kept in your mind
Chanakya Neeti - फोटो : social media
चाणक्य नीति कहती हैं कि धन के लिए कभी भी गलत तरीकों को नहीं अपनाना चाहिए। गलत कार्यों से कमाया गया धन की आयु केवल कुछ ही समय की होती है। कुछ समय के बाद ऐसा धन नष्ट होने लगता है इसलिए व्यक्ति को हमेशा मेहनत करके ही धन कमाना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed