फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस जगह श्रीराम को शिव ने दिए थे दर्शन

Thu, 15 Dec 2016 12:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
this place was lord rama appeared mahadev
रात्रि प्रवास के दौरान राम को स्वप्न में शिवलिंग का दर्शन हुआ था
उन्नाव जिला मुख्यालय से 40 किमी. दूर रायबरेली रोड पर तकिया पाटन स्थित सहस्त्रलिंगेश्वर महादेव का मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को खुद महादेव ने दर्शन दिये थे। ऐसी मान्यता है कि रात्रि प्रवास के दौरान राम को स्वप्न में शिवलिंग का दर्शन हुआ था। प्रात:काल होने पर राम ने घने जंगल के बीच स्थित झुरमुटों के बीच इस शिवलिंग का दर्शन किया था। तभी से इस स्थान पर संत और महात्मा आते हैं।

 

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है ये मंदिर

this place was lord rama appeared mahadev
बाबा सहस्त्रलिंगेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सहस्त्रलिंगेश्वर महादेव का मंदिर व मोहब्बत शाह बाबा की मजार आज भी गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए हुए है। यहां आमने-सामने बने मोहब्बतशाह बाबा की मजार व सहस्त्रलिंगेश्वर महादेव मंदिर पर सभी लोग सजदे में सिर झुकाते हैं। गुरुवार को मंदिर व मजार परिसर में विशाल पाटन मेले में लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। पांच शताब्दी से भारतीय संस्कृति को समेटे सर्वधर्म संभाव के प्रतीक रहे तकिया मेला पौष के पहले गुरुवार से लगता है। मेला परिसर बाबा सहस्त्रलिंगेश्वर महादेव व ख्याति प्राप्त सूफी संत मोहब्बतशाह बाबा की मजार तथा उनके शिष्य न्यामत शाह की मजार भी स्थित है जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। 

मोहब्बतशाह बाबा प्रतिदिन करते थे महादेव की पूजा

this place was lord rama appeared mahadev
मंदिर के सामने बनी मोहब्बतशाह बाबा की मजार - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सामने मोहब्बतशाह बाबा की मजार बनी हुई है।  गद्दीधरों के अनुसार मोहब्बतशाह बाबा उदार व परोपकारी व्यक्ति थे। वह सहस्त्र लिंगेश्वर मंदिर में बैठकर पूजन अर्चन करते थे तथा मस्जिद में नमाज अदा करते थे। तकिया मदरसा के मौलवी इब्राईमरजा के मुताबिक, उनका जन्म हेरात ईराक में हुआ था। जन्म के बारे में कोई प्रमाणिक अभिलेख भले ही उपलब्ध न हो लेकिन उनका अंतिम समय बीघापुर तहसील स्थित तकिया में ही बीता। तकिया के गद्दीधरों की परंपरा के वर्तमान अली हुसैनशाह 18 वें गद्दीधर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed