Annual Love Horsocope 2021 in Hindi: साल 2020 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ बीतने वाला है और साल 2021 हमारे जीवन में दस्तक देने वाला है। नए साल में आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा बीतेगा आप यह वार्षिक लव राशिफल 2021 (Varshik Love Rashifal 2021) के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं आपके प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए साल 2021 में क्या होने वाला है खास।
वार्षिक लव राशिफल 2021: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा होगा आने वाला साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक लव राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष मेष राशि के लिए साल की शुरुआत प्रेम जीवन के लिए शुभ जाने वाली है। अगर आप अकेले हैं तो मार्च के बाद आपको कोई पसंद आएगा, अगर ऐसा होता हैं तो समय से ही अपने प्रेम का इजहार कर दें।
नए साल में इन 5 राशिवालों के खाते में आएगा खूब पैसा, आर्थिक लाभ के हैं प्रबल योग
प्रेम और विवाह के मामले में वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह वर्ष पहले की तरह रहेगा। अगर आप अकेले हैं तो साल के मध्य में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपने दिल की बात उनको कह दें, अधिक सोचने से देरी ही हो जाएगी। इस वर्ष केतु का विवाह भाव में गोचर बना रहेगा और वैवाहिक लोगों के लिए ये वर्ष कुछ गलत-फहमी भरा रहेगा।
पारिवारिक और प्रेम जीवन की बात करें तो शनि का गोचर आपके ऊपर पड़ने वाला है। इस वर्ष आप अपने परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे और पुराने गिले-शिकवे भी दूर हो जाएंगे। प्रेम जीवन के मामले में यह वर्ष रोमांस से भरा रहेगा। साल के बीच में आप अपने साथी के साथ कहीं दूर समय बिताने जा सकते हैं। साल के अंत मे किसी तीसरे के आने से कुछ अनबन हो इसलिए संभलकर चलें।
प्रेम जीवन के मामले में भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको समय से ही अपने प्रेम का इजहार कर देना है। आप जिस से प्रेम करते हैं उनके साथ समय बिताएंगे और उनकी उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे, जिससे आप दोनों का रिश्ता मधुर बनेगा और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। वहीं अगर वैवाहिक जीवन के बारे में बात करें तो इस वर्ष आपस में गलतफहमी की वजह से तनाव रहेगा, एक-दूसरे को समझने की बजाए आप एक दूसरे की कमी निकालेंगे जिस कारण से रिश्तों में दूरी बन सकती है। लेकिन यह खटास ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। धीरे-धीरे आपसी संबंध में मिठास आनी शुरू हो जाएगी।