Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 17 December 2020: मेष, मीन और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है क्योंकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को मजबूती देगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और तारीफ भी।
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर परिवार के बारे में बहुत सोचेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम अच्छी होने से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातक जीवन साथी की सेहत बिगड़ने से परेशान महसूस करेंगे।