फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishakh Month 2023: कब से शुरू हो रहा है वैशाख माह? जानिए इस माह के व्रत और त्योहार और इसका धार्मिक महत्व

Sun, 02 Apr 2023 12:19 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Vaishakh Month 2023 Know Date Time Importance Ritual to Remember and Shubh Muhurat Vrat List News in Hindi
vaishakh month 2023 vrat tyohar - फोटो : अमर उजाला

Vaishakh Month 2023 Start Date: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के बाद वैशाख का महीना शुरू होता है। इस माह का विशेष धार्मिक महत्व है। इस साल वैशाख 7 अप्रैल 2023 से आरम्भ हो रहा है। वैशाख में दान और गंगा स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भगवान विष्णु, परशुराम की पूजा करने और बांके बिहारी के दर्शन करने से शांति और सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के बाद का दिन वैशाख का पहला दिन होता है और वैशाख पूर्णिमा इस महीने का अंत करती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार इस साल वैशाख 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है और 5 मई तक चलेगा। आइए जानते हैं वैशाख मास कि व्रत लिस्ट और इस महीने का महत्व। 

Akshaya Tritiya 2023 Date: कब है अक्षय तृतीया? जानें तिथि, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और महत्व
Vaishakh Month 2023 Know Date Time Importance Ritual to Remember and Shubh Muhurat Vrat List News in Hindi
vaishakh month 2023 vrat tyohar - फोटो : iStock

वैशाख मास महत्व और पूजा
वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहता है इसलिए इसे वैशाख पूर्णिमा कहा जाता है। बृहस्पति स्वामी है और विशाखा नक्षत्र का स्वामी इंद्र है। इस माह में भगवान विष्णु के साथ चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। वैशाख में स्नान, दान और व्रत का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वैशाख में की गई पूजा से सभी कष्टों और दुखों से मुक्ति मिल जाती है।

Vaishakh Month 2023 Know Date Time Importance Ritual to Remember and Shubh Muhurat Vrat List News in Hindi
vaishakh month 2023 vrat tyohar - फोटो : iStock

वैशाख मास में करें भगवान विष्णु की पूजा 
वैशाख मास में तुलसी मां और पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। इसके अलावा तांबे के बर्तन में जल लेकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सारे पाप दूर हो जाते हैं। वैशाख के पूरे महीने में लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इसलिए इसे माधव मास कहा जाता है। भगवान विष्णु की माधव के रूप में तुलसी पत्र से पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Month 2023 Know Date Time Importance Ritual to Remember and Shubh Muhurat Vrat List News in Hindi
vaishakh month 2023 vrat tyohar - फोटो : अमर उजाला।

वैशाख मास 2023 व्रत और पर्व

  • 9 अप्रैल- संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 13 अप्रैल- कालाष्टमी व्रत
  • 16 अप्रैल - वरुथिनी एकादशी व्रत
  • 17 अप्रैल- प्रदोष व्रत
  • 18 अप्रैल - वैशाख मासिक शिवरात्रि
  • 20 अप्रैल- सूर्य ग्रहण
  • 22 अप्रैल- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
  • 26 अप्रैल- गंगा सप्तमी
  • 29 अप्रैल- सीता नवमी
  • 1 मई - मोहिनी एकादशी
  • 4 मई - नरसिम्हा जयंती
  • 5 मई - वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed