फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंडली में यह ग्रह है बलवान तो सरकार से मिलेगा सम्मान, दौलत और प्रसिद्धि में होगी बढ़ोतरी

Sun, 08 Mar 2020 09:14 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 08 Mar 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
surya grahan impact on life

जीवन में मान-सम्मान, उच्च पद आखिर कौन नहीं चाहता है। लेकिन क्या सभी को यह मिल पाता है? इस सवाल का जवाब है- नहीं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर हम इस प्रश्न के मूल पर जाएं तो पता चलता है कि जीवन में प्राप्त होने वाला मान-सम्मान और राजसी जीवन का संबंध सूर्य ग्रह से है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली सूर्य शुभ हो तो उस व्यक्ति को सरकारी सेवा में उच्च पद की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे अन्य प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।


 

surya grahan impact on life
ज्योतिष में सूर्य ग्रह
  • सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा है। वैदिक ज्योतिष में इसे आत्मा, मान-सम्मान, राजा, उच्च पद, सरकारी सेवा, लीडरशिप आदि का कारक माना जाता है। सूर्य ग्रह सिंह राशि का मालिक है। यह तुला राशि में नीच का होता है। जबकि मेष राशि में यह उच्च का होता है। शनि और शुक्र इसके शत्रु ग्रह हैं। वहीं चंद्र मंगल और गुरु इसके मित्र ग्रह हैं।

 

surya grahan impact on life
बलवान सूर्य दिलाता है सरकारी जॉब
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत हो तो उस व्यक्ति को सरकारी सेवा में उच्च पद की प्राप्ति होती है। अन्य सरकारी जॉब के लिए भी सूर्य जिम्मेदार है। इसके अलावा व्यक्ति एक राजा के समान अपना जीवन व्यतीत करता है। उसके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। समाज में उसका मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan impact on life
अगर आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत नहीं है तो ज्योतिष में इसे शक्तिशाली बनाने के भी उपाय बताए गए हैं।
  • सूर्य को बलवान बनाने के उपाय
  • रविवार के दिन केसरिया रंग के वस्तर धारण करें।
  • रविवार को सूर्य देव की उपासना करें।
  • संभव हो तो रविवार का व्रत रखें।

 

विज्ञापन
surya grahan impact on life
  • सूर्य देव के लिए गुड़, लाल पुष्प, तांबा, गेहूं आदि का दान करें।
  • सूर्य की मजबूती के लिए माणिक्य रत्न पहनें।
  • बेल मूल की जड़ी धारण करें।
  • एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
  • सूर्य आराधना के समय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed