{"_id":"5e63af698ebc3eeb6d20cadc","slug":"surya-dev-blessings-tips-ravivar-ke-aasan-upay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविवार को जरूर करें ये आसान उपाय, पाएंगे सुख-संपत्ति और सम्मान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
रविवार को जरूर करें ये आसान उपाय, पाएंगे सुख-संपत्ति और सम्मान
Sun, 08 Mar 2020 09:46 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य की दशा न सिर्फ उसकी सेहत, संपत्ति एवं सुख-शांति पर असर डालती है बल्कि उसे राजा से रंक बनाने का भी माद्दा रखती है। सूर्य एक राशि में एक महीने तक रहते हैं।
Trending Videos
जन्मांग में ग्रहों का राजा यदि सूर्य मजबूत अवस्था में हो, तो जातक राजा, मंत्री, सेनापति, प्रशासक, मुखिया, धर्म संदेशक आदि बनाता है। आत्मकारक सूर्य किसी भी जातक के भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। उसे तमाम विषम परिस्थितियों से लोहा लेने की ताकत प्रदान करते हैं। लेकिन यदि सूर्य कुंडली में निर्बल अवस्था में हो तो वह शारीरिक तथा सफलता की दृष्टि से बड़ा ही खराब परिणाम देता है। आइए, जानते हैं सूर्य की कृपा पाने के कारगर उपाय
प्रतिदिन उगते सूर्य का दर्शन एवं उन्हें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' कहते हुए जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देवता की कृपा मिलेगी और आपको किए गए कार्य का फल न मिलने या अपयश समाप्त हो जाएगा। साथ ही आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप सफलता के मार्ग पर बढ़ने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन सूर्य को जल देने के पश्चात् लाल आसन में बैठकर पूर्व दिशा में मुख करके निम्न मंत्र का 108 बार जप करें —
''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''
''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''
विज्ञापन
- प्रात:काल सूर्य की किरणों को लाल रोली, लाल फूल मिलाकर जल दें तथा अपने माता-पिता का सम्मान करते हुए प्रतिदिन चरण स्पर्श करें।