{"_id":"3de0844396ab8e20106e4012a085a16b","slug":"story-somnath-jyotirling-yatra-tirth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं
Sat, 30 May 2015 09:57 AM IST
Updated Sat, 30 May 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे भारत देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। इनमें सबसे पहला ज्योतिर्लिंग गुजरात राज्य के सौराष्ट्र नगर में अरब सागर के तट स्थित है और यह सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। इस ज्योतिर्लिंग के बारे में कहा जाता है कि यह हर सृष्टि में यहां स्थित रहा है। इस ज्योतिर्लिंग के बारे में कई ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं तो आइये सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए जानें कुछ अनोखी और खास बातें।
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं
2 of 9
सोमनाथ के वर्तमान मंदिर के दर्शन कीजिए। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के बारे में माना जाता है कि चन्द्रमा यानी सोम को प्रजापति दक्ष ने क्षय रोग होने का शाप दे दिया। इस शाप से मुक्ति के लिए शिव भक्त चन्द्रमा ने अरब सागर के तट पर शिव जी की तपस्या की। इससे प्रसन्न होकर शिव प्रकट हुए और चन्द्रमा को वरदान दिया। चन्द्रमा ने जिस शिवलिंग की स्थापना और पूजा की वह शिव जी के आशीर्वाद से सोमेश्वर यानी सोमनाथ कहलाया।
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं
3 of 9
सोमनाथ मंदिर की दीवारों पर बनी यह मूर्तियां मंदिर की भव्यता को दर्शाती है। स्कंद पुराण के प्रभासखंड में उल्लेख किया गया है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का नाम हर नए सृष्टि के साथ बदल जाता है। इस क्रम में जब वर्तमान सृष्टि का अंत हो जाएगा और ब्रह्मा जी नई सृष्टि करेंगे तब सोमनाथ का नाम 'प्राणनाथ' होगा। प्रलय के बाद जब नई सृष्ट आरंभ होगी तब सोमनाथ प्राणनाथ कहलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं
4 of 9
मंदिर की दीवारों पर भगवान शिव के साथ ब्रह्मा और विष्णु की मूर्तियों को देखिए। स्कंद पुराण के प्रभास खंड में पार्वती के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए महादेव कहते हैं कि अब तक सोमनाथ के आठ नाम हो चुके हैं।
विज्ञापन
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यह 9 बातें कम ही लोग जानते हैं
5 of 9
सोमनाथ के सेवक नंदी महाराज मंदिर में विराजमान होकर शिव जी का ध्यान कर रहे हैं। स्कंद पुराण में बताया गया है कि सृष्टि में अब तक अब तक छह ब्रह्मा बदल गए हैं। यह सातवें ब्रह्मा का युग है, इस ब्रह्मा का नाम है 'शतानंद'। शिव जी कहते हैं कि स युग में मेरा नाम सोमनाथ है। बीते कल्प से पहले जो ब्रह्मा थे उनका नाम विरंचि था। उस समय इस शिवलिंग का नाम मृत्युंजय था।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।